• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैक्‍सीन पर भ्रम फैला कर जनता को खतरे में धकेल रहे हैं अखिलेश : सिद्धार्थ नाथ

Writer D by Writer D
12/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव वैक्सीन पर भ्रम फैलाकर जनता को खतरे की ओर धकेल रहे हैं।

श्री सिंह ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि वैक्‍सीन पर भ्रम फैला कर अभियान को कमजोर करने वाले श्री यादव किस मुंह से वैक्‍सीनेशन की बात कर रहे हैं। वैक्‍सीन पर भ्रम फैला कर यूपी के हजारों लोगों को कोरोना के खतरे में धकेलने वाले श्री अखिलेश यादव सरीखे लोग यूपी की जनता के अपराधी हैं। अपने पापों का प्रायश्चित करने के बजाय वह बेशर्मी के साथ सियासी ड्रामेबाजी कर रहे हैं।

उन्होने कहा “ पहले तो अखिलेश ने वैक्सीन को भाजपा का बताया और इसके बारे में दुष्प्रचार किया। अब ये वैक्सिनेशन के लिए नीति की बात कर रहे हैं। ऐसा दोहरा चरित्र दर्शा कर सपा नेता पहले ही जनता का विश्वास खो चुकी है।”

यूपी के इन जिलों में प्याज की खेती को बढ़ावा देगी योगी सरकार

श्री सिंह ने आरोप लगाया कि सपा ओछी राजनीति करती है इसका उदाहरण यह है कि ये लोग वैक्सीन मुफ्त लगाने की बात करते हैं। क्या उनको मालूम नही है कि 45 वर्ष से ऊपर का वैक्सीनेशन केंद्र सरकार की तरफ से मुफ्त है और 18 से 44 आयुवर्ग के लिए योगी सरकार मुफ्त लगाने की घोषणा कर चुकी है। यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में प्रदेश में वैक्सीन की 1.45 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं और आने वाले समय में वैक्सिनेशन और तेज किया जायेगा।

उन्होने कहा कि एसी कमरे में बैठ कर बयानबाज़ी करने वाले अखिलेश और उनकी चाटुकार मंडली को एक बार जनता के बीच जा कर योगी सरकार के कोविड मैनेजमेंट को देखना चाहिए। घर में बैठ कर कोरी बयानबाजी करने वाले अखिलेश से यूपी का विकास देखा नहीं जा रहा है। पांच साल के कार्यकाल में यूपी को स्‍वास्‍थ्‍य और सुरक्षा के लिहाज से गर्त में धकेलने वाली सपा और उसके नेताओं को संकट की इस घड़ी में भी 2022 का चुनाव ही नजर आ रहा है।

ममता की मोदी को चिट्ठी, लिखा- वैक्सीन बनाने के लिए बंगाल जमीन देने को तैयार

आज डब्‍ल्‍यूएचओ समेत दुनिया भर में योगी सरकार के कोविड मैनेजमेंट की तारीफ हो रही है। हमने 18 दिन में प्रतिदिन होने वाले कोरोना केस की संख्‍या आधी से भी कम करने में सफलता पाई है। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 85 फीसदी के आंकड़े को पार कर गया है, जो किसी भी राज्‍य से बेहतर है।

सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि कमरे में बैठ कोरी बयानबाजी से राजनीतिक अस्तित्‍व बचाने की कोशिश करने वाले अखिलेश को सीएम योगी से सीख लेनी चाहिए। कोविड पाजिटिव होने के बावजूद सीएम योगी लगातार वर्चुअल बैठकें करते रहे। ठीक होने के साथ ही सीएम योगी प्रदेश के अलग अलग इलाकों का दौरा कर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। कोविड मरीजों का हाल चाल ले रहे हैं।

Tags: Siddharth Nathup news
Previous Post

भारी सुरक्षा बल के बीच बाबा राम-रहीम को PGI में कराया भर्ती

Next Post

ग्राम प्रधान की हत्या की साजिश करने वाले दो इनामी बदमाशों को STF ने दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
killer arrested

ग्राम प्रधान की हत्या की साजिश करने वाले दो इनामी बदमाशों को STF ने दबोचा

यह भी पढ़ें

Farmer Protest

सिंधु बार्डर पर किसानों और स्थानीय लोगों के बीच पत्थरबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

29/01/2021
coffee scrub

कॉफी स्क्रब के सामने बेअसर हैं सभी फेसपैक्स

08/01/2022
इलाहाबाद हाई कोर्ट Allahabad High Court

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कितने समय में पूरी होगी हाथरस घटना की जांच?

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version