• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्लैक फंगस के बढ़ते संक्रमण को लेकर योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Writer D by Writer D
15/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
black fungus

black fungus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना महामारी के कहर के बाद ब्लैक फंगस ने पूरे उत्तर प्रदेश में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पश्चिम से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसके रोज दर्जनों मरीज निकल रहे हैं। कुछ की मौत की भी खबर है। इस बीच योगी सरकार ने ब्लैक फंगस को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें कहा कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण के उपरान्त ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस चेहरे नाक, साइनस, आंख और दिमाग में फैलकर उसको नष्ट कर देती है। इससे आंख सहित चेहरे का बड़ा भाग नष्ट हो जाता है और जान जाने का भी खतरा रहता है।

किसे हो सकता है

1- कोविड के दौरान स्टेरॉयड दवा दी गयी हो- डेक्सामिथाजोन, मिथाइल प्रेडनिसोलोन इत्यादि।

2- कोविड मरीज को ऑक्सीजन पर रखना पड़ा हो या आईसीयू में रखना पड़ा हो।

3- डायबिटीज का अच्छा नियंत्रण ना हो।

4- कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट इत्यादि के लिए दवा चल रही हो।

क्या हैं लक्षण

1- बुखार आ रहा हो, सिरदर्द हो रहा हो, खांसी हो, सांस फूल रही हो।

2- नाक बंद हो। नाक में म्यूकस के साथ खून आ रहा हो।

3- आंख में दर्द हो। आंख फूल जाए। दो दिख रहा हो या दिखना बंद हो जाए।

4- चेहरे में एक तरफ दर्द हो, सूजन हो या सुन्न हो (छूने पर छूने का अहसास ना हो)।

5- दांत में दर्द हो, दांत हिलने लगें. चबाने में दर्द हो।

6- उल्टी में या खांसने पर बलगम में खून आये।

इस राज्य ने किया लॉकडाउन का ऐलान, स्कूल-कॉलेज सब बंद

क्या करें

उपर्युक्त में से कोई भी लक्षण होने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में या किसी अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाएं। नाक कान गले, आंख, मेडिसिन, चेस्ट या प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ से तुरंत दिखाएं और लग कर इलाज शुरू करें।

सावधानियां

स्वयं या किसी गैर विशेषज्ञ डॉक्टर के, दोस्त मित्र या रिश्तेदार के कहने पर स्टेरॉयड दवा कतई शुरू ना करें। स्टेरॉयड दवाएं जैसे – डेक्सोना, मेड्रोल इत्यादि।

लक्षण के पहले 5 से 7 दिनों में स्टेरॉयड देने से दुष्परिणाम होते हैं। बीमारी शुरू होते ही स्टेरॉयड शुरू ना करें। इससे बीमारी बढ़ जाती है।

ऑक्सीजन संकट दूर करने के लिए CM योगी ने उठाए ये कदम, देश में कायम की मिसाल

स्टेरॉयड का प्रयोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुछ ही मरीजों को केवल 5-10 दिनों के लिए देते हैं, वो भी बीमारी शुरू होने के 5-7 दिनों बाद केवल गंभीर मरीजों को. इसके पहले बहुत सी जांच आवश्यक है।

इलाज शुरू होने पर डॉक्टर से पूछें कि इन दवाओं में स्टेरॉयड तो नहीं है। अगर है, तो ये दवाएं मुझे क्यों दी जा रही हैं?

स्टेरॉयड शुरू होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर के नियमित संपर्क में रहें।

Tags: black fungusblack fungus in up
Previous Post

टॉलीवुड स्टार रवी तेजा की फिल्म जल्द ही ओटीटी पर होगी रिलीज

Next Post

मश्हूर डायलॉग राइटर सुबोध चोपड़ा का हुआ निधन, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Poison-Free Food
उत्तर प्रदेश

मेगा कैंपेन चलाकर घर-घर पहुंचाया जाएगा ‘जहर मुक्त भोजन’

17/06/2026
Jewellery Park
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वैलरी पार्क

17/06/2026
Six women killed in horrific road accident
Main Slider

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बने काल, छह महिलाओं की मौत

17/06/2026
Youth became emotional after receiving appointment letters from CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

सिर्फ आवेदन शुल्क के 400 रुपये खर्च हुए, न सिफारिश, न घूस: चयनित अभ्यर्थी

17/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव मौर्य ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

17/06/2026
Next Post
Famous dialogue writer Subodh Chopra died, died of cardiac arrest

मश्हूर डायलॉग राइटर सुबोध चोपड़ा का हुआ निधन, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

यह भी पढ़ें

Priyanka Gandhi

लखीमपुर रवाना हुई प्रियंका गांधी, बदसलूकी की शिकार महिला से करेंगी मुलाकात

17/07/2021
Mukhtar Ansari

जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

13/05/2021
Acid Attack

जिम संचालक समेत दो लोगों पर तेजाब फेंका

17/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version