• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मन्दिर की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा भगवान गणेश का मन्दिर

Writer D by Writer D
15/05/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति
0
Ayodhya-ganesh mandir

Ayodhya-ganesh mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामनगरी अयोध्या के रामघाट पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश का भी भव्य मंदिर बनेगा। अयोध्या के पूरब क्षेत्र में स्थित मुख्य मार्ग पर विघ्नविधाता गणेश भगवान के भव्य मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय व संत राजकुमार दास एवं अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने शनिवार को भूमि पूजन किया। इसके साथ ही कोरोना महामारी को नष्ट करने के लिए सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान की भी शुरुआत हुई।

इस मौके पर श्री राय ने कहा कि अयोध्या नगरी में राम मंदिर निर्माण में आ रही विघ्न बाधाओं को भगवान गणपति दूर करेंगे। जिसके लिए राम मंदिर के तर्ज पर अब अयोध्या में भगवान गणेश जी का मंदिर निर्माण किया जा रहा है। बताया कि इसमें विराजमान होने वाले गणपति की मूर्ति भी राम मंदिर के तरफ होगा। इस कार्य को विभिन्न पंडितों के द्वारा वास्तुशास्त्र के अनुसार किया जा रहा है।

लाशों पर राजनीति नहीं, व्यवस्था में सहयोग जरूरी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में महासचिव चम्पतराय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर पूर्व में पाइलिंग का कार्य फेल होने के बाद इंजीनियरों द्वारा निर्माण स्थल की खुदाई कर कार्य प्रारम्भ किया गया, लेकिन इस दौरान भी प्राकृतिक बाधाएं बनी रही। बिन मौसम बरसात के कारण ग्राउंड इम्प्रूवमेंट का कार्य भी प्रभावित रहा, जिसको देखते हुए अब भगवान श्री गणेश जी का भव्य मंदिर निर्माण कराया जा रहा है।

इस मंदिर का निर्माण करा रहे महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के मुताबिक प्राकृतिक बाधाओं का शमन तभी होगा, जब प्रथम पूज्य विघ्न विधाता गणपति का मंदिर बनेगा तभी नगरी का भी उद्धार होगा और समृद्धि आएगी। उन्होंने बताया कि उनके पिता ज्योतिषविद् पंडित लक्ष्मी दत्त उपाध्याय ने 1986 में ही गणपति मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था, लेकिन दुर्भाग्य से उनके जीवन काल में संकल्प को पूरा नहीं कर सके। जिसे अब मंदिर निर्माण के साथ प्रारम्भ किया गया है।

Tags: Ayodhya-ganesh mandir
Previous Post

Google का नया फीचर, एप्स को यूजर्स के डेटा की देनी होगी जानकारी

Next Post

Google का ये चैटिंग ऐप अब WhatsApp को देगा कड़ी टक्कर

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

ग्राम प्रधानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा! चुनाव होने तक बने रहेंगे प्रशासक

25/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की सेवा ही मेरा सर्वोपरि धर्म, नेता नहीं बल्कि बेटा, भाई और मित्र बनकर करता हूँ मदद: उप मुख्यमंत्री

25/05/2026
Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.28 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 79.10 प्रतिशत कार्य पूरा

25/05/2026
Next Post
Google's free service will be closed soon, tax will have to be backed up and paid

Google का ये चैटिंग ऐप अब WhatsApp को देगा कड़ी टक्कर

यह भी पढ़ें

eyebrows

अपनी आईब्रो को बनाएं घना, ट्राई करें ये उपाय

17/10/2023
protest

जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद से लखनऊ तक प्रोटेस्ट, सड़कों पर उतरे लोग

10/06/2022
UP Lekhpal

ICSI CS प्रोफेशनल का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर करें चेक

25/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version