• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फ्रंटलाइन में काम कर रहे पुलिसकर्मियों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, मिलेंगी ये सुविधाएं

Writer D by Writer D
16/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में बड़ी भूमिका निभाने वाली यूपी पुलिस, पीएसी के जवान और जीआरपी कर्मियों को बीमारी से बचाने के लिये योगी सरकार शुरुआत से बड़े प्रयास कर रही है।

सरकार के निर्देश पर पुलिसकर्मियों और संक्रमित होने वाले पीएसी के जवानों को तत्काल इलाज की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश के 66 जनपदों की पुलिस लाइनों में और पीएसी की कुल 34 वाहिनियों में कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई है।

सरकार के निर्देश पर फ्रंटलाइन पर काम करने वाले ‘कर्मयोगियों’ (पुलिसकर्मी और पीएसी जवान) के इलाज के लिये पुलिस लाइनों में कुल 2993 बेड के कोविड केयर सेंटर बनाए गये हैं, जिनमें से 299 ऑक्सीजन वाले बेड हैं। जबकि पीएसी वाहिनियों में जवानों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिये कुल 628 बेड उपलब्ध कराए गये हैं। इनमें से 45 ऑक्सीजनयुक्त बेड हैं। कोविड केयर-सेंटर में कुल 589 पुलिसकर्मी भर्ती हुए जिनमें से 244 पुलिसकर्मी निगेटिव होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

राम मंदिर निर्माण की नींव में दो लेयर पूरी, तीसरी लेयर का काम तेज

जबकि 322 पुलिसकर्मी वर्तमान में इलाज प्राप्त कर रहे हैं। जीआरपी की ओर से 107 बेडों और प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा 236 बेडों का कोविड केयर सेंटर संचालित किया जा रहा है। सरकार के निर्देशों पर तत्काल दी जा रही इलाज की सुविधा से पुलिसकर्मी और पीएसी जवानों बीमारी को मात देकर स्वस्थ हो रहे हैं।

हमीरपुर, सिद्धार्थनगर, उन्नाव में बने आइसोलेशन वार्ड

सरकार के निर्देश पर यूपी पुलिस की ओर से बनाए गये कोविड केयर सेंटरों के लिये पुलिस लाइन में जगह नहीं मिलने पर उनको कमिश्नरेट पुलिस लाइनों या फिर स्टेडियमों में संचालित जा रहा है। हमीरपुर, सिद्धार्थनगर व उन्नाव में पुलिस लाइन्स के बैरकों को आइसोलेशन वार्ड के रूप में स्थापित किया गया है। वाराणसी ग्रामीण में पुलिस लाइन न होने के कारण कमिश्नरेट पुलिस लाइन में कोविड केयर सेंटर संचालित किया जा रहा है।

गोरखपुर, अलीगढ़ और हरदोई में 110 बेड के कोविड सेंटर

यूपी के कुछ जनपदों के पुलिस विभाग ने अपने संसाधनों से अधिक संख्या में बेडों की व्यवस्था की है। इनमें गोरखपुर में 200 बेड, अलीगढ़ में 120 बेड, हरदोई में 110 बेड, गाजियाबाद में 40 ऑक्सीजनयुक्त सहित 90 बेड बढ़ाए गये हैं। बहराइच में 60 बेड, मुजफ्फरनगर में 16 ऑक्सीजनयुक्त सहित 66 बेड, लखनऊ कमिश्नरेट में 20 ऑक्सीजन वाले बेड सहित 57 बेड हो गये हैं। मेरठ में सभी 30 ऑक्सीजनयुक्त बेड, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में 10 ऑक्सीजनयुक्त सहित 52 बेड, कानपुर कमिश्नरेट में सभी 16 ऑक्सीजनयुक्त बेड और वाराणसी कमिश्नरेट में 54 बेडों का कोविड केयर सेंटर संचालित किया जा रहा है।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

मंदिर में दर्शन करने गई युवती के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पूर्व मंत्री शिवबालक पासी के निधन पर सीएम योगी ने  व्यक्त किया गहरा शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
CM Yogi

पूर्व मंत्री शिवबालक पासी के निधन पर सीएम योगी ने  व्यक्त किया गहरा शोक

यह भी पढ़ें

hanuman

शरारती तत्वों ने खंडित की हनुमान प्रतिमा, इलाके में तनाव

12/07/2022
petrol-diesel

जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, चेक करें आज के रेट

02/06/2022
Karan Johar

विवादों पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम …

09/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version