• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुजरात-महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ की आहट, मुंबई में बारिश शुरू

Writer D by Writer D
17/05/2021
in Main Slider, क्राइम, गुजरात, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Tauktae cyclone

Tauktae cyclone

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा मंडरा रहा है। अब ये तूफान गुजरात की ओर से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो 17 और 18 मई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। अबतक इस तूफान की वजह से प्रभावित इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिर चुके हैं और कई गांव तक प्रभावित हुए हैं।

तूफान की आहट के साथ गुजरात के तटीय इलाके में आज और कल भारी बारिश की आशंका है। आपदा से निपटने के लिए NDRF की 50 टीमें तैनात की गई हैं। गुजरात के कच्छ में तूफान से तबाही की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। साथ ही तटीय इलाकों के मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में तूफान के पहुंचने के दौरान 155 से 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवाती तूफान तौकते 17 मई की शाम या 18 मई को गुजरात के समुद्री तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ये तूफान 24 घंटे में और भी खतरनाक हो सकता है। 18 मई की सुबह तक चक्रवात तौकते पोरबंदर और महुवा के बीच से गुजरात तट को पार कर सकता है।

कोरोना के कोहराम के बीच बड़ी राहत, DRDO की कोविड की दवा 2DG आज होगी लॉंच

मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के वडाला में चक्रवात तौकते का प्रभाव दिखना शुरू हो चुका है। तेज हवाएं चल रही हैं, साथ ही रिमझिम बारिश भी हो रही है। तूफान के खतरे के बीच मुंबई में 5 जगह अस्थायी शेल्टर होम बनाए गए हैं। पश्चिमी मुंबई में NDRF की 3 टीम और बाढ़ से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड की 6 टीमें भी तैनात की गई हैं।

मुंबई एयरपोर्ट और मोलोरेल सेवा बंद

तूफान की आहट के मद्देनजर मुंबई एयरपोर्ट को 11 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, मोनोरेल को भी बंद दिन भर के लिए बंद कर दिया गया है।

गोवा में उड़ानें रद्द

गोवा में भी तूफान ने कहर बरपाया है। अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई है। एक हादसे में बाइक सवार पर बिजली का पोल गिरा जबकि दूसरे हादसे में पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हुई है। गोवा में तूफान की वजह से आज सभी उड़ानें रद्द हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के मुताबिक तूफान में 100 घर बुरी तरह तबाह हुए हैं जबकि कई अन्य घरों को मामूली क्षति पहुंची है। गोवा में तूफान की वजह से करीब 500 पेड़ गिरने से जगह-जगह पर रास्ते बंद पड़े हैं।

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी का आरोपी नवनीत कालरा गिरफ्तार

केरल में भी भारी बारिश जारी

केरल में भी तूफान के असर से कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। केरल में इस चक्रवात की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है। अलप्पुझा में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में भर गया है। तटीय इलाके के लोगों को समुद्र से दूर रहने को कहा गया है।

गुजरात और दमन एवं दीव में यलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार च्रकवात तौकते भीषण चक्रवाती तूफान में तबदील हो गया है। जिसके 17 मई की शाम तक गुजरात के तट तक पहुंचने की संभावना है। जबकि 18 मई की सुबह यह पोरबंदर और भावनगर जिले के महुआ के बीच से गुजरेगा।

IMD ने गुजरात तथा दमन एवं दीव के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान तौकते गुजरात के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान प्रभावित इलाकों में 18 मई तक 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मंत्रोच्चारण के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, PM मोदी के नाम से हुआ रुद्राभिषेक

गुजरात में निचले तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 54 टीमों को तैनात किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने चक्रवात तौकते के चलते 17 मई को महाराष्ट्र के मुंबई, उत्तरी कोंकण, ठाणे और पालघर के हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

कर्नाटक में तौकते तूफान ने तबाही मचाई

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में तौकते तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। उडुपी में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि उत्तर कन्नड़ जिले में तूफान की तबाही में 71 घर तबाह हो गए हैं। मछुआरों की 76 बोट भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 270 से ज्यादा बिजले के खंभे गिरे हैं।

Tags: cyclone tauktae mumbaicyclone tauktae trackingcyclone tauktae updateggujarat tauktaeindia cycloneIndia News in HindiLatest India News Updatesmaharashtra tauktaeTauktaeTauktae cyclonetauktae cyclone in hinditauktae cyclone livetauktae cyclone live trackingtauktae cyclone mapTauktae cyclone newstauktae cyclone trackertauktae goatauktae goa newstauktae gujarattauktae karnatakatauktae maharashtratauktae name given bytrain cancel newstrain cancelledtrains cancelled todayकर्नाटकगुजरातगोवाताउतेताउते का असरताउते तूफानताउते तूफान की घटनाताउते तूफान लाइवमहाराष्ट्र
Previous Post

कोरोना के कोहराम के बीच बड़ी राहत, DRDO की कोविड की दवा 2DG आज होगी लॉंच

Next Post

तेजी के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 258 अंकों की छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
share market

तेजी के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 258 अंकों की छलांग

यह भी पढ़ें

murder

युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, सड़क किनारे मिला रक्तरंजित शव

30/03/2022
NDA 3.0

NDA 3.0 में घटेगी यूपी की भागीदारी, इन नए चेहरों को मिलेगी मंत्रीमंडल में जगह

06/06/2024
CM Vishnudev Sai

सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

16/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version