• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीआरडीओ की दवा कोरोना से लड़ने में उम्मीद की किरण साबित होगी : राजनाथ

Writer D by Writer D
17/05/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
DRDO covid vaccine

DRDO covid vaccine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा बनायी गयी 2 डीजी दवा देश की वैज्ञानिक शक्ति का उदाहरण है और यह काेरोना महामारी से लड़ने में आशा और उम्मीद की किरण की साबित होगी।

श्री सिंह ने सोमवार को 2- डीओक्सी-डी ग्लुकोज (2-डीजी) दवा को जारी करने के मौके पर कहा कि डा रेडीज लेबोरेट्रीज के साथ मिलकर बनायी गयी यह दवा सरकारी तथा निजी क्षेत्र के बीच भागीदारी का अच्छा उदाहरण है। रक्षा मंत्री ने दवा की उपयोगिता का उल्लेख करते हुए कहा , “मुझे बताया गया, कि इसके प्रयोग से सामान्य उपचार की अपेक्षा लोग ढाई दिन जल्दी ठीक हुए हैं। साथ ही ऑक्सीजन पर निर्भरता भी लगभग 40 फ़ीसदी तक कम देखने को मिली है। इसका पाउडर फॉर्म में होना भी इसकी एक बड़ी खासियत है। ओआरएस घोल की तरह इसका इस्तेमाल लोग बड़ी आसानी से कर सकेंगे। ”

मुजफ्फरनगर में लगेंगे छह नए आक्सीजन प्लांट : सीएम योगी

साथ ही उन्होंने कहा , “ अभी हमें निश्चिंत होने की जरूरत नहीं है, और न ही थकने, और थमने की जरूरत है। क्योंकि कोरोना की लहर दूसरी बार आई है, और आगे भी इस बारे में कुछ निश्चित नहीं है। हमें पूरी सतर्कता के साथ कदम आगे बढ़ाने होंगे। ” उन्होंने कहा, “ हमने हर समय स्थिति को हमने काफी गंभीरता से लिया है। चाहे वह आक्सीजन आपूर्ति का मामला हो, दवा का मामला हो, आईसीयू बैड की बात हो या क्रायोजेनिक टैंकर की व्यवस्था की बात हो, एक सामूहिक प्रयास किया गया है जिसका अच्छा परिणाम सामने आया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई निर्देश जारी किए हैं जिसके अंतर्गत घर घर जाकर ज्यादा जांच की जा रही है, और आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सभी आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट की पूजन कर वैक्सीनेशन का किया शुभारम्भ

कोरोना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान में सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा , “ मुझे यह बताते हुए ख़ुशी होती है कि मेडिकल कोर ने अपने सेवा निवृत डाक्टरों को भी दुबारा सेवा में लाने का निर्णय लिया है ताकि हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मज़बूती दी जा सके। मैं ऐसे चिकित्सकों की हृदय से सराहना करता हूँ जो अपनी सर्विस के बाद भी इस अभियान से जुड़ रहे हैं। हमारी वायुसेना और नौसेना के जहाजों ने भी बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर, कंटेनर्स, कंसंट्रेटर्स, टेस्ट किट्स के ट्रांसपोर्टेशन में अपनी भूमिका निभाई है। सैन्य अस्पतालों में भी इलाज की सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है। ”

कोरोना के विकट समय में भी सेना की तैयारियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा , “ इन सब कठिनाइयों से गुजरते हुए भी हमने यह सुनिश्चित किया है कि सीमा पर हमारी तैयारियों पर कोई प्रभाव न पड़े। हमारी सेनाओं के जोश और उत्साह में कहीं भी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। हमें यह अच्छी तरह मालूम है, कठिनाई कितनी ही बड़ी क्यूँ न हो, हम उस पर विजय पा लेंगे। ”

उन्होंने कहा कि अब तक हम रक्षा क्षेत्र में डीआरडीओ और निजी भागीदारी की बात करते थे लेकिन आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी डीआरडीओ और निजी क्षेत्र की भागीदारी का इतना अच्छा परिणाम देख कर खुशी हो रही है।

Tags: DRDO covid vaccine
Previous Post

मुजफ्फरनगर में लगेंगे छह नए आक्सीजन प्लांट : सीएम योगी

Next Post

सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, कोविड-19 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
उत्तराखंड

पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र : मुख्यमंत्री

23/09/2026
Next Post
CM Yogi reached Saharanpur

सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, कोविड-19 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

पार्क, माल और चिड़ियाघर में घूम रहे बच्चे और स्कूल पड़े हैं सूने : अनिल अग्रवाल

02/01/2021
Lokbandhu Hospital

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पतालों ने कसी कमर, तैयारियां शुरू

14/05/2021
Sushila Karki

पीएम ने घटाई वोटर्स की उम्र, अब इतने साल के युवा भी डाल सकेंगे वोट

25/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version