• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने ग्लोबल टेंडर में किया बदलाव, फाइजर और मॉडर्ना ले लिए बना रास्ता

Writer D by Writer D
17/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
global tendering corona vaccine

global tendering corona vaccine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैक्‍सीन के मामले में नंबर वन यूपी में योगी सरकार वैक्‍सीनेशन की रफ्तार और तेज़ करने जा रही है। इसके लिए सीएम योगी ने कोरोना वैक्‍सीन के ग्‍लोबल टेंडर की शर्तों में बदलाव का बड़ा फैसला लिया। राज्‍य सरकार ने ग्‍लोबल टेंडर की निविदा राशि आधी करने के साथ कई शर्तों में रियायत दी। इस बदलाव के बाद फाइज़र और मॉडर्ना समेत कई अन्‍य ग्‍लोबल वैक्‍सीन कंपनियां भी यूपी में वैक्‍सीन उपलब्‍ध कराने की प्रक्रिया में जुड़ सकेंगी।

योगी सरकार के इस फैसले के दो बड़े फायदे होंगे। एक तो, तय माना जा रहा है कि इससे यूपी में बहुत जल्‍द वैक्‍सीन की उपलब्‍धता बढ़ेगी। दूसरे, यूपी के लोगों के पास पसंदीदा वैक्‍सीन चुनने के सबसे ज्‍यादा विकल्‍प होंगे।

वैक्‍सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए 7 मई को योगी सरकार ने कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया था। निविदा राशि 16 करोड़ रुपए तय की थी। टेंडर में वैक्‍सीन के तापमान व स्‍टोरेज को लेकर भी नियम और शर्तें थीं। 12 मई को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने वैक्सीन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर टेंडर की प्रक्रिया पर चर्चा की।

कोरोना कर्फ्यू में किसी के आगे रोटी का संकट नहीं आने दिया जाएगा : सीएम योगी

बैठक में फाइज़र, जॉन्सन एंड जॉन्सन, सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बैठक में चर्चा के बाद सरकार ने ग्‍लोबल टेंडर की शर्तों को आसान कर दिया। सरकार की योजना अधिक से अधिक कंपनियों को टेंडर में शामिल करने की है ताकि यूपी में टीके की कोई कमी न रहे।

ग्लोबल टेंडर में निविदा राशि 16 करोड़ के बजाय अब 8 करोड़ रूपए हो गई है। पहले 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर स्टोर करने वाली वैक्सीन के लिए ही टेंडर मुफीद था, लेकिन अब माइनस 20 से माइनस 80 डिग्री तापमान पर स्टोर हो सकने वाली वैक्सीन के निर्माता भी टेंडर में शामिल हो सकेंगे। यानी फाइज़र व मॉडर्ना जैसी कंपनियों के लिए रास्‍ता साफ हो गया।

‘ताउते’ का असर, मुंबई में तेज हवाओं से उखड़े पेड़, भारी बारिश की चेतावनी जारी

टेंडर के मुताबिक कंपनियों को कोरोना वैक्‍सीन को सरकारी वेयरहाउस तक सुरक्षित पहुंचाना होगा। यही नहीं, वैक्सीन लगने तक माइनस 20 से माइनस 80 डिग्री के तापमान वाले स्टोरेज की व्यवस्था भी कंपनियों की ​ही ​ज़िम्मेदारी होगी।

यूपी की ओर से जारी कोरोना वैक्‍सीन के ग्‍लोबल टेंडर में शामिल होने के लिए चीन समेत अन्‍य कुछ पड़ोसी देशों की कंपनियों को केन्‍द्र सरकार से मंज़ूरी लेना अनिवार्य होगा। वित्‍त मंत्रालय की ओर से कोरोना वैक्‍सीन की सप्‍लाई के लिए पड़ोसी देशों की कंपनियों के लिए 23 जुलाई 2020 को नियम बनाए गए थे। इसमें कंपनियों को वैक्सीन सप्लाई के लिए केंद्र सरकार के विहित प्राधिकारी के यहां रजिस्‍ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

Tags: Uttar Pradesh Newsuttar pradesh samacharvaccination in uttar pradeshvaccine global tenderउत्तर प्रदेश न्यूज़उत्तर प्रदेश में टीकाकरणउत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशनउत्तर प्रदेश समाचार
Previous Post

कोरोना कर्फ्यू में किसी के आगे रोटी का संकट नहीं आने दिया जाएगा : सीएम योगी

Next Post

सपा सांसद आजम खान की तबीयत में सुधार, ICU से नॉर्मल वार्ड में किए गए शिफ्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

1947 में जो लोग मौन थे, उनकी नजरें सत्ता पर थीं: सीएम योगी

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: CM Dhami visits hospital to meet the injured.
Main Slider

पीपलकोटी टनल हादसा: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, डॉक्टरों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

14/08/2026
CM Dhami inspected the situation by entering the tunnel at Pipalkoti.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पीपलकोटी में टनल अंदर जाकर लिया हालात का जायजा

14/08/2026
Tricolor Sandwich
Main Slider

बच्चों से Tricolor Sandwich बनवाते हुए बताए स्वतंत्रता दिवस का महत्व

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: Seven dead, rescue operation underway.
Main Slider

पीपलकोटी सुरंग हादसा: अब तक सात की मौत, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

14/08/2026
Next Post
azam khan

सपा सांसद आजम खान की तबीयत में सुधार, ICU से नॉर्मल वार्ड में किए गए शिफ्ट

यह भी पढ़ें

jyoti

हाथ गंवाकर जवान की बचाई जान, त्याग, प्रेम, विश्वास और साहस से भरपूर ये कहानी

09/12/2020
Upper Lip Hair

अनवांटेड बालों को हटाने के लिए लगाएं ये लेप

12/08/2023
Disability Pension Scheme

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version