• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आक्सीजन गैस सिलेंडरों की तस्करी करने वाले दो लोगों को STF ने दबोचा

Writer D by Writer D
19/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
accused arrested

accused arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कोवडि-19 महामारी में लाइफ सपोर्ट के लिए आवश्यक 40 आक्सीजन गैस सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर तस्करी करने वालो दो लोगों को आज लखनऊ से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों से कोरोना संक्रमण के चलते जीवन रक्षक औषधियों एवं गैस की किल्लत के चलते कालाबाजारी के सम्बन्ध में एसटीएफ को सूचनाऐं प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में आरोपियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ को लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सूचना मिली कि विनय यादव व रवी यादव (यदुवंशी गैस एजेन्सी) द्वारा कोविड-19 महामारी में लाइफ सपोर्ट के लिए आवश्यक आक्सीजन गैस सिलेंडरों को उॅचे दामों पर बेचा जा रहा है। आज यह बाराबंकी के जय सांई आक्सीजन प्लान्ट से आक्सीजन गैस सिलेंडरों को भरा कर ला रहे हैं व अपने घर से उॅंचे दामों पर बिक्री करेंगे। इस सूचना पर एसटीएफ के उप निरीक्षक पंकज सिंह मय टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुॅचे और कुछ ही देर में दो लोडर से गैस सिलेंडर लाद कर लाये व जानकीपुरम इलाके में सुल्तानपुर गांव में अपने घर में उतार कर रखने लगे।

लखनऊ में बढ़ा ब्लैक फंगस का प्रकोप, KGMU में भर्ती हुए 50 मरीज

प्रवक्ता ने बताया एसटीएफ की टीम ने मौके से विनय यादव और रवी यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 40 ऑक्सीजन सिलेंडर, जिसमें 37 जम्बो व तीन वी टाइप कोवडि 19 में लाइफ सपोर्ट के लिए आवश्यक, दो मोबाइल फोन, कूटरचित दस्तावेज आदि बरामद की।

उन्होंने बताया कि पूछताछ पर पकड़े गये विनय यादव ने बताया कि वर्ष 2015 से मेरे नाम मेडिकल गैस ऐजेन्सी का लाइसेन्स है। हम लोग लखनऊ के कई अस्पतालों में आक्सीजन गैस की सप्लाई करते है। जिस कारण अस्पताल के स्टाफ के साथ हमारे सम्बन्ध अच्छे है। कोविड के कारण इस समय में आक्सीजन गैस की किल्लत चल रही है, जिस कारण आक्सीजन गैस सिलेंडर खरीदने वाले व्यक्ति ऊॅचे दाम देने को तैयार हो जाते हैं।

आपदा काल में टीम लीडर बनकर उभरे CM योगी, कोरोना से निपटने के लिए उतरे मैदान में

हम लोग विभिन्न अस्पतालों के लेटर पैड पर फर्जी माॅग पत्र बनवाकर आक्सीजन प्लान्ट से सिलेंडर रिफिल करा लेते है। फिर इन सिलेंडरों को ऊॅचे दामों पर बेंचते है। आज 30 सिलेंडरों का मांग पत्र मेडिसिन हास्पिटल के नाम से बनवाकर जय सांई गैस रिफिलिंग सेन्टर बाराबंकी से 24 गैस सिलेंडर रिफिल कराकर लाये थे। कुछ सिलेंडर पहले से ही बुक किये गये लोगों को दे दिया। बाकी बचे सिलेंडर घर पर छिपाकर रख रहे थे कि आज आप लोगों ने पकड़ लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना जानकीपुरम में मामला दर्ज कराया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की रही है।

Tags: crime newsup stf
Previous Post

लखनऊ में बढ़ा ब्लैक फंगस का प्रकोप, KGMU में भर्ती हुए 50 मरीज

Next Post

शादी की सालगिरह पर अनिल कपूर ने वाइफ के लिए लिखा स्पेशल नोट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Next Post
Anil Kapoor wrote a special note for the wife on the wedding anniversary

शादी की सालगिरह पर अनिल कपूर ने वाइफ के लिए लिखा स्पेशल नोट

यह भी पढ़ें

Nirhua

बीजेपी ने जारी की लोकसभा उपचुनाव की लिस्ट, आजमगढ़ से फिर लड़ेंगे दिनेश लाल निरहुआ

04/06/2022
CM Yogi

उत्तर प्रदेश एक नई राह पर हर फील्ड में आगे बढ़ रहा: सीएम योगी

27/05/2022
PM Surya Ghar Yojana

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version