Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

‘मेरी लाइन्स, कोरोना मुक्त लाइन्स’ अभियान का DGP एचसी अवस्थी ने किया शुभारम्भ

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने शुक्रवार को सभी रिजर्व पुलिस लाइन्स, वाहिनी इकाईयों के परिसरों को कोरोना मुक्त बनाये रखने के लिए निर्देश दिए है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में ‘मेरी लाइन्स, कोरोना मुक्त लाइन्स’ अभियान का शुभारम्भ किया है।

डीजीपी ने निर्देश दिए कि ‘मेरी लाइन्स, कोरोना मुक्त लाइन्स’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाये। इसमें सिर्फ अधिकारी ही नहीं बल्कि अधीनस्थ कर्मचारियों को भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के प्रेरित करें।

समस्त जनपदीय पुलिस लाइन्स एवं इकाई का परिसर कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हो गया है। इसके लिए अभियान के दौरान अपने कार्यालय परिसर में ही नहीं अपितु पुलिस लाइन्स, पीएसी वाहिनियों आदि के आवसीय परिसरों में भी कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए बृहद रूप से कार्य योजना बनाकर कार्य किये जाये।

CM योगी ने दिए निर्देश, गांवों वार्डों को कीजिए कोरोना मुक्त और पाइए पुरस्कार

समस्त पुलिस कार्मिकों उनके परिवार के सदस्यों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क धारण करने, सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने के अलावा कोविड प्रोटोकाल जागरूक करें। अभियान के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस लाइन्स, वाहिनियों व इकाईयों के परिसरों को नियमित रूप से सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई आदि के सभी आवश्यक प्रबन्ध किये जाये।

Related Articles

Back to top button