• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कसर चढ़कर बोलती महामारी की दस्तक

Writer D by Writer D
22/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
black fungus

black fungus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना महामारी की दहशत लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। अब नई बीमारी ब्लैक फंगस और सफेद फंगस भी सामने आ गई है। इससे पूरा देश घबराया हुआ है। कोरोना महामारी को रोकने के लिए दुनिया डेढ़ साल से लगी है। चिकित्सक दिन-रात एक कर कोरोना पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं। वैज्ञानिक  अनुसंधान कर महामारी से निपटने के उपाय तलाश रहे हैं। अब तक कई देशों ने वैक्सीन का विकास किया गया है और अब कोरोना रोकने का सारा दारोमदार और सारी उम्मीदें वैक्सीन पर आकर टिक गयी हैं। कोरोना से पीड़ित मानव समाज दिन-रात टकटकी लगाये है कि कोई वैज्ञानिक उपाय काम कर जाये और महामारी के इस भयानक संकट से मानवता को मुक्ति मिले।

कोरोना दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदी है। इसने अब तक 16 करोड़ से अधिक लोगों को शिकार बनाया है, करीब 35 लाख जानें ले चुका है। भारत में ही ढाई करोड़ से अधिक संक्रमित हो चुके हैं और करीब तीन लाख मौतें  दर्ज की गयी हैं। संक्रमण के जो केस दर्ज नहीं हुए और जो मौतें सरकार के आंकड़ों में नहीं हैं उनकी संख्या निश्चित तौर पर आंकड़ों से अधिक है। पूरी दुनिया कोरोना का संत्रास झेल रही है, करोड़ों लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गये हैं, लाखों लोगों ने अवसाद में आकर जान दे दी, 12 करोड़ से अधिक रोजगार चले गये और सपनों के लाखों सुमन खिलने से पहले ही मुरझा गये। इस मानवीय त्रासदी के बीच जब लोग कोरोना को भगाने के लिए  हवन करते हैं, गोमूत्र से कोरोना का शर्तिया इलाज करते हैं, कोरोना माई की पूजा कर मुक्ति की याचना करते हैं, तब ऐसे अंध विश्वास दरअसल संकट को जटिल बना देते हैं।

यूपी में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर में हुआ इजाफा, बढ़कर हुई 92.5 फीसदी

अगर हम इतिहास पर गौर करें तो महामारी चाहे जो आयी हो, उसके प्रसार में धर्मभीरुओं ने अहम भूमिका निभायी है। तेरहवीं शताब्दी में जब काली मौतों से यूरोप की एक तिहाई आबादी कम हो गयी थी तब भी महामारी के प्रसार में धर्मभीरुओं ने अहम भूमिका निभायी थी। बीते दो वर्षों से कोरोना ने पूरी दुनिया के नाक में दम कर रखा है, लेकिन इस महामारी के प्रसार में धर्मभीरू या कहें अंधविश्वासी लोग अहम कड़ी साबित हो रहे हैं। देश के कई राज्यों में कोरोना गांव-गांव तक पहुंच गया है, जहां न जांच है, न इलाज और न ही बचाव के उपाय अपनाये जा रहे हैं, लेकिन अंधविश्वास में पीछे नहीं हैं।

बाकायदा टोलियों में लोग निकलकर कोरोना भगाने का हवन कर रहे हैं,  कोरोना माई की पूजा हो रही है और गोमूत्र सहित न जाने कितने उपाय कोरोना के शर्तिया इलाज के तौर पर बताये जा रहे हैं। समाज में वैज्ञानिक ज्ञान का बहुत महत्व है। संविधान ने भी इसे स्वीकार किया है, लेकिन जब एक सांसद  गोमूत्र से कोरोना को भगाने की बात करतीं है तो इससे न सिर्फ महामारी का संकट गहराता है बल्कि उन लाखों लोगों का मनोबल भी टूटता है जो  कोरोना को हराने के लिए बीते सवा साल से जान जोखिम में डालकर दिन-रात काम कर रहे हैं।

Black fungus मामलों पर योगी चिंतित, ‘अधिसूचित बीमारी’ घोषित करने की करी मांग

महामारी की इस त्रासदी में लोगों को अंधविश्वास से बचाने की जरूरत है। सरकार को कोरोना से बचाव, जांच, इलाज आदि को व्यापक तौर पर प्रचारित-प्रसारित करने के साथ ही ऐसे लोगों पर भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए तो अंधविश्वास फैलाकर संकट को और जटिल बना रहे हैं। सवाल यह है कि इस महामारी को न तो हल्के में लेने की जरूरत है और न ही इसके उपचार में किसी भी तरह की कोताही बरतने की जरूरत है। हमारी जरा सी लापरवाही हमें गंभीर खतरे का भाजन बना सकती है।

Tags: black fungusCoronaviruswhite fungus
Previous Post

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और उसके भाई की सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल

Next Post

मोहिनी एकादशी: इस व्रत से मिलता है सहस्‍त्र गोदान का फल, जानें पूजा विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Next Post
Devuthani Ekadashi

मोहिनी एकादशी: इस व्रत से मिलता है सहस्‍त्र गोदान का फल, जानें पूजा विधि

यह भी पढ़ें

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

अमेरिका के परमाणु सुरक्षा पर बड़ा साइबर हमला, हैकर्स ने उड़ाए कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़

18/12/2020
ITI

आईटीआई की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन कल तक

11/11/2020
petrol

दो दिन की राहत के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत ने फिर लगाई आग, जानें आज के भाव

04/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version