• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शबनम को फांसी से बचाने के लिए NHRC में दाखिल हुई याचिका खारिज

Writer D by Writer D
22/05/2021
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रामपुर
0
shabnam

shabnam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की बावनखेड़ी हत्याकांड की दोषी शबनम एक बार फिर चर्चा में है। उसे फांसी कब होगी, ये सवाल अभी भी बना हुआ है। मीडिया में शबनम की फांसी का मुद्दा जब-तब उछलता रहता है, लेकिन अब इस केस को लेकर एक बड़ा मोड़ आया है। दरअसल शबनम को फांसी के फंदे तक पहुंचाने की मांग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता दानिश खान का मन बदल गया है।

शबनम को फांसी के फंदे तक पहुंचाने की मांग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता दानिश खान ने बावन खेड़ी गांव की खलनायिका शबनम को फांसी की सजा माफ करने के लिए मानवाधिकार आयोग का रुख किया है। लेकिन कमीशन में याचिका दर्ज होने के महज 24 घंटे बाद ही आयोग ने याचिका खारिज कर दिया है। बता दें तमाम कानूनी दांव-पेच के चलते शबनम अब तक फांसी से बचती आ रही है।

नेपाल में संसद भंग, राष्ट्रपति ने की मध्यावधि चुनाव की घोषणा

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर निवासी दानिश खान सोशल एक्टिविस्ट के साथ ही आरटीआई कार्यकर्ता भी हैं. ये अक्सर सूचना के अधिकार के तहत स्थानीय अधिकारियों के कार्यालयों से जुड़ी सूचनाओं के साथ ही पीएमओ, राष्ट्रपति कार्यालय और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के आदेशों को लेकर भी सूचनाएं मांगते रहे हैं।

14/15 अप्रेल 2008 में शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से अपने मां-पिता, भतीजा, भाभी, भाई समेत 7 लोगो की हत्या कर दी थी। फिर हत्या के जुर्म से बचने के लिए फिल्मी अंदाज में कहानी रच दी। मात्र 4 दिन में ही पुलिस ने उसकी पूरी पोल खोल दी थी।

बता दें दानिश खान ने ही शबनम को शीघ्र फांसी दिए जाने की मांग की थी, जिसके बाद उसको फांसी दिए जाने को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई थीं और मीडिया का फोकस पूरी तरह से रामपुर की जेल पर हो गया था। लेकिन कानूनी दांव-पेंच के चलते उसकी फांसी की तारीख टल गई थी।

मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, मुख्य आरक्षी घायल

शबनम जब रामपुर की जेल में बंद थी तो उसका बेटा जेल में उससे मिलने आया था। मासूम ने अपनी मां की फांसी रुकवाने के लिए राष्ट्रपति से मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई थी, जिसके बाद सोशल एक्टिविस्ट दानिश खान का मन बदल गया और वह रिट के जरिए शबनम की फांसी की सजा को बदलने की मांग लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) पहुंचे।

दानिश ने 21 फरवरी को उन्होंने आयोग में रिट फाइल किया, जिसके बाद 20 मई को उनकी रिट दर्ज कर ली गई। लेकिन इसके बाद रिट को आयोग ने खारिज कर दिया। आयोग ने साफ किया कि यह प्रकरण उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। मामला न्यायालय से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि दानिश खान अब यूएनओ में जाने का मन बना रहे हैं।

Tags: Amroha newsbavankhedi murder casecrime newsRampur Newsshabnamup news
Previous Post

नेपाल में संसद भंग, राष्ट्रपति ने की मध्यावधि चुनाव की घोषणा

Next Post

पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को राहत, हाईकोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
Parambir Singh

पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को राहत, हाईकोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक

यह भी पढ़ें

Aloe Vera

बालों की सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है ये जादुई ऑयल

22/08/2026
Tiranga Khoya Barfi

रिपब्लिक डे पर बनाएं तिरंगा खोया बर्फी, सबकी जुबां पर रहेगा इसका नाम

26/01/2024
Radha Ashtami

इस दिन मनाया जाएगा राधाष्टमी, जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

01/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version