• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी का निर्देश, 1 जून से सभी जिलों में 18 साल से ऊपर वालों का होगा टीकाकरण

Writer D by Writer D
23/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
corona vaccination in up

corona vaccination in up

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने 1 जून से प्रदेश के सभी 75 जिलों में 18 से 44 आयुवर्ग वालों के टीकाकरण का निर्देश दिया है। शनिवार को टीम-9 संग हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन कोरोना से सुरक्षा कवच है।

लिहाजा अब ग्रामीण इलाकों के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में 18 से 44 आयुवर्ग वालों को 1 जून टीका लगवाने की व्यवस्था की जाए। गौरतलब है कि अभी सिर्फ 23 जिलों में ही 18 से 44 आयुवर्ग वालों का टीकाकरण किया जा रहा है।

कोरोना महामारी की तीसरी संभावित लहर की तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 साल या इससे कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को प्राथमिक के आधार पर टीका लगवाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी लहर में बच्चे सर्वाधिक रिस्क की श्रेणी में हो सकते हैं, लिहाजा ऐसे बच्चों के माता-पिता को टीका लगवा जाएगा। साथ उन्होंने तीसरी लहर से पहले सभी पात्र लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य भी निर्धारित किया। दरअसल दावा किया जा रहा है कि अगस्त अक्टूबर के बीच देश में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।

एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत पांच लोगों की हत्या, आरोपी फरार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में अब तक एक करोड 62 लाख लोगों को निःशुल्क वैक्सीन दी जा चुकी है जो एक बड़ी संख्या है। गौरतलब है की यूपी टीकाकरण के मामले में अभी तक देश में अव्वल है। साथ ही सर्वाधिक टेस्टिंग वाला भी राज्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में पिछले 24 अप्रैल को सर्वाधिक 38 हजार नये केस आये थे और आज 6 हजार केस आये हैं जो यह बताता है कि प्रदेश ने कोविड-19 का कितना बेहतर प्रबन्धन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 21 दिनों के अन्दर 2 लाख 16 हजार एक्टिव केस कम हुए हैं। इसके लिए पूरे प्रदेश में टेस्ट क्षमता बढ़ाई गयी है।

पेट्रोल-डीजल के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर, मुंबई में पेट्रोल 100 के करीब 

पिछले 24 घंटे के अन्दर 3 लाख 7 हजार टेस्ट किये हैं। पूरे कोराना काल में अभी तक पूरे प्रदेश में 04 करोड 65 लाख टेस्ट किये गये जो देश के अन्दर किसी भी प्रदेश द्वारा किये गये सर्वाधिक टेस्ट हैं। कोरोना से प्रदेश में रिकवरी रेट 93 प्रतिशत से अधिक है। यह सब एक अभियान के तहत हुआ है।

Tags: corona vaccination in upfree vaccination in upvaccination in up
Previous Post

एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत पांच लोगों की हत्या, आरोपी फरार

Next Post

समुद्र तट पर पांच शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की दीं शुभकामनाएं

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Next Post
Dead Body

समुद्र तट पर पांच शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

हर लड़की बोलती हैं ये छ्ह झूठ, जिसे पार्टनर आसानी से मान लेता है सच

11/01/2022
Encounter

‘मिट्टी में मिल गए’ कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाले, मुठभेड़ में ढेर हुए दोनों बदमाश

14/05/2023
corona in UP

यूपी में 41 जिलों में कोरोना के एक भी एक्टिव केस नहीं

14/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version