• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेपी नड्डा ने सांसदों से कहा- वैक्सीनेशन के लिए जनता को करें जागरूक

Writer D by Writer D
23/05/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
JP Nadda

JP Nadda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना वायरस की महामारी के बीच जिस तरह के हालात बने हैं उसमें किस तरह से आम जनता की मदद की जाए। ऐसे में केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार दिनों में पार्टी से लोकसभा और राज्यसभा के 317 सांसदों के साथ वर्चुअल माध्यम से चर्चा कर उनसे सेवा ही संगठन के मंत्र के साथ इस महामारी में जनता के बीच जुटे रहने का आह्वान किया है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसदों से कहा है कि वे अपने क्षेत्र में लोगों को वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक करें और दवाएं, अस्पताल आदि मुहैया कराने में सहायता करें। जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराने के प्रयास करें। ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन को लेकर तमाम भ्रम हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इसे दूर करने का काम भी करेगी। सांसद यह भी सुनिश्चित करेंगे कि हर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जाएं।

CM योगी का आज झांसी और बांदा का दौरा, गांव का करेंगे निरीक्षण

जेपी नड्डा ने लगभग आधा दर्जन राज्यों के नेताओं के साथ भी वर्चुअल बैठकें कर उनसे भी सेवा ही संगठन है के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस बारे में उन्होंने मणिपुर, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उड़ीसा आदि राज्यों के नेताओं के साथ बैठक की है। उत्तर प्रदेश के काशी क्षेत्र, अवध क्षेत्र और गोरखपुर क्षेत्र समेत कई क्षेत्रों के बीजेपी नेताओं के साथ भी पार्टी अध्यक्ष ने संवाद किए।

जेपी नड्डा ने इस कोरोना महामारी के संकट समय देशभर के अलग-अलग राज्यों में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा ही संगठन हैं’ कार्यक्रमों का फीडबैक भी लिया। जानकारी के मुताबिक अब तक 873 जिलों में कोरोना हेल्प लाइन, जिला स्तर पर सेवा ही संगठन है के तहत 3176 समितियों का गठन बीजेपी की ओर से किया जा चुका है। अभी तक देश भर में 1204 ब्लड डोनेशन कैम्प इस अभियान के तहत लगाए जा चुके हैं।

CM योगी का बड़ा ऐलान, कानपुर के हैलट में बनेगा यूपी का पहला ब्लैक फंगस सेंटर

बीजेपी की ओर से इस अभियान के तहत अब तक 64 लाख 44 हजार 686 लोगों की मास्क देकर मदद की गई है। पार्टी की ओर से अब तक 13 लाख 77 हजार 36 घरों में भोजन पहुंचाया गया है। इसके साथ ही 6 लाख 98 हजार 917 घरों में राशन की किट पहुंचाई गई है। कोरोना को लेकर जागरुकता अभियान में 3 लाख 27 हजार 485 कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

बीजेपी के 3 लाख 33 हजार 567 कार्यकर्ता देशभर में वैक्सीनेशन में सहयोग कर रहे हैं। इस संकट के समय वरिष्ठ नागरिकों की सेवा पार्टी के 1 लाख 88 हजार 143 कार्यकर्ता कर रहे हैं। पार्टी की तरफ से मेरा बूथ कोरोना मुक्त कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पार्टी के इस कोरोना महामारी में सेवा ही संगठन है कार्यक्रमों की फोटो और अखबारों की कटिंग और अन्य डिटेल पार्टी दफ्तर में ई-मेल के माध्यम से भेजी भी जा रही हैं। इस अभियान के जरिए पार्टी डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है।

Tags: JP naddaNational news
Previous Post

CM योगी का आज झांसी और बांदा का दौरा, गांव का करेंगे निरीक्षण

Next Post

झांसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Next Post
cm yogi in jhansi

झांसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

यह भी पढ़ें

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

लोहा गलाने वाली भट्टी में मजदूर गिरा, जिंदा जला

23/09/2021
arrested

25 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

29/10/2021
RP Singh's father dies

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह के पिता का कोरोना से निधन

12/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version