• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

22 दिनों के अंदर ठीक हुए है दो लाख से अधिक कोरोना मरीज : सीएम योगी

Writer D by Writer D
23/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
cm yogi in jhansi

cm yogi in jhansi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को झांसी के दौरे पर पहुंचे। झांसी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कलक्ट्रेट में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया।

कोविड सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में कहा जाता था कि यह सबसे बड़ा कोरोना ग्रसित प्रदेश बन जाएगा, यहां 25 अप्रैल से 10 मई के बीच प्रतिदिन एक लाख केस आएंगे। लेकिन हमने इस संक्रमण से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी और यह समस्या नहीं आने दी। कोरोना वॉरियर्स और जनता के सहयोग से हम मजबूती से कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को लड़ रहे हैं।

एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा- युद्ध अभी बाकी है

प्रदेश में 24 अप्रैल को सबसे ज्यादा 38 हजार केस सामने आए थे। आज प्रदेश में यह संख्या घटकर चार हजार पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या तीन लाख 10 हजार से घटकर 84000 तक पहुंच गई है। हम लोगों ने पिछले 22 दिनों के अंदर दो लाख 26 हजार से भी अधिक सक्रिय मरीजों को ठीक किया।

वहीं मुख्यमंत्री के दौरे के बीच अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे जूनियर डॉक्टरों को पुलिस ने खदेड़ दिया और चार को गिरफ्तार भी कर लिया। 15 मिनट तक कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सभागार में पहुंचे। यहां उन्होंने झांसी मंडल के जनप्रतिनिधियों, जिले के अधिकारियों व मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंडल के जालौन और ललितपुर जिले के जिलाधिकारी व अन्य अफसर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक में जुड़े रहे।

झांसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

बैठक में सीएम ने जनप्रतिनिधियों व अफसरों से सीधा संवाद कर कोरोना की दूसरी लहर के दरम्यान सामने आईं कमियों व तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की।

Tags: cm yogicm yogi adityanathcm yogi in jhansicorona in jhansicorona in UPcorona virus in jhansiCorona Virus in UPJhansi Hindi SamacharJhansi newsJhansi News in Hindijhansi top newsLatest Jhansi News in Hindi
Previous Post

एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा- युद्ध अभी बाकी है

Next Post

कोरोना से नहीं वैक्सीन से डर लगता है साहब… यह कहकर 200 लोगों ने सरयू में लगा दी छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post
200 people jumped in saryu river

कोरोना से नहीं वैक्सीन से डर लगता है साहब... यह कहकर 200 लोगों ने सरयू में लगा दी छलांग

यह भी पढ़ें

Vaccination

वैक्सीन लगवाने के बाद होने वाले दर्द मिलेगी राहत आज़माएँ ये टिप्स

18/09/2025
Murder

लापता युवक की गोली मार कर हत्या, खेत में मिला शव

26/02/2022
hijab controversy

हिजाब विवाद की आड़ में ISI खालिस्तानी आतंकी संगठन एक्टिव, IB ने जारी किया अलर्ट

12/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version