• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, MLC अरविंद शर्मा ने CM योगी से की मुलाकात

Writer D by Writer D
23/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
mlc arvind sharma

mlc arvind sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना नियंत्रण में काशी मॉडल की तारीफ और 24 घंटे के भीतर एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें शुरू हो गई हैं। मंत्रिमंडल में कई जगहें पहले से ही खाली हैं।

प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तब से हैं जिस दिन नौकरशाह से राजनेता बने अरविंद कुमार शर्मा ने यूपी में दस्तक दी। पर, पंचायत चुनाव से पहले मंत्रिमंडल से हटाए जाने वाले लोगों की नाराजगी के अनुमान से यह आगे बढ़ गया। कोविड की दूसरी लहर ने इसे और लंबा खींचा। अब पंचायत चुनाव के अप्रत्याशित नतीजे व महामारी के दौरान शासकीय कार्यप्रणाली ने संगठन से लेकर सरकार तक हर स्तर पर खामियां सामने ला दी हैं।

विधानसभा चुनाव में अब एक वर्ष से भी कम समय बचा है। खामियों को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक से लेकर सियासी समीकरण दुरुस्त करने का इससे सही वक्त नहीं हो सकता है। विश्लेषक कहते हैं कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को खुले तौर पर कोविड संक्रमण के नियंत्रण को लेकर काशी मॉडल की तारीफ की है। कहा कि काशी मॉडल न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश में रोल मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण संकेत है।

कोरोना से नहीं वैक्सीन से डर लगता है साहब… यह कहकर 200 लोगों ने सरयू में लगा दी छलांग

वजह, काशी व पूर्वांचल के आसपास कोविड नियंत्रण से जुड़ी रणनीति बनाने व उसके क्रियान्वयन का नेतृत्व एमएलसी एके शर्मा कर रहे हैं। दूसरी बात, शर्मा ने शुक्रवार को ही नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दूसरे दिन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंच गए। यहां योगी के अलावा चुनिंदा नौकरशाहों से मुलाकात के बाद फिर दिल्ली लौटने की अटकलों के बाद राजधानी का सियासी पारा अचानक बढ़ गया।

शर्मा न सिर्फ मोदी के भरोसेमंद हैं बल्कि काशी मॉडल के जरिए अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल में उनके शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। पिछले डेढ़ वर्ष के भीतर तीन मंत्रियों की मृत्यु से मंत्रिमंडल का संतुलन भी गड़बड़ा गया है। चेतन चौहान, कमल रानी वरुण और विजय कुमार कश्यप की मृत्यु से खाली स्थान भरने के साथ अन्य रिक्तियां विस्तार का पूरा अवसर उपलब्ध करा रही हैं।

Tags: cm yogimlc arvind sharmapm modiup newsyogi government news
Previous Post

ATM की चिप बदलकर बैंक अकाउंट खाली करने वाले दो जालसाजों को STF ने दबोचा

Next Post

कोरोना काल के दौरान होगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा, 19 विषयों में कराई जाएगी – सूत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
ICSE Board

कोरोना काल के दौरान होगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा, 19 विषयों में कराई जाएगी - सूत्र

यह भी पढ़ें

shot

चुनावी रंजिश में पूर्व महिला प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

17/05/2021
Swatantra Dev

किसानों की भूमि की बिक्री या गिरवी रखना पूर्णत निषिद्ध है : स्वतंत्र देव

21/09/2020
Kasturi haldi

इस मसाले से मिलेगा निखरा चेहरा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version