• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों द्वारा मजदूरों को काम दिया जा रहा : सहगल

Writer D by Writer D
23/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Navneet Sehgal

Navneet Sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए चलाये जा रहे एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी द्वारा आज झांसी एवं चित्रकूट मण्डल के भ्रमण के दौरान गांव में जा कर कोविड-19 के अभियान को देखने के साथ साथ जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 3 टी नीति के तहत प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ाने, आॅक्सीजन बेडों की संख्या बढ़ाने, आंशिक कफ्र्यू तथा वैक्सीनेशन पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष वाले लोगों के साथ-साथ 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का वैक्सीनेशन चल रहा है। 01 जून, 2021 से 23 जनपदों में चल रहे 18-44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन को पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में प्रारम्भ किया जायेगा।

श्री सहगल ने बताया कि 30 अप्रैल के कुल एक्टिव केसों की अपेक्षा लगभग 02 लाख 20 हजार केस प्रदेश में कम हुए हैं। इसी तरह प्रदेश के कोविड के प्रतिदिन के मामलों में भी 23 अप्रैल की अपेक्षा लगभग 34 हजार मामले कम हुए हैं। मुख्यमंत्री जी द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए प्रतिदिन सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेशों की अपेक्षा प्रदेश में संक्रमण कम हो रहा है। मुख्यमंत्री जी का जीवन और जीविका को बचाने का संकल्प है। आंशिक कफ्र्यू को 31 मई, 2021 की प्रातः 07 बजे तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आंशिक कोरोना कर्फ्यू में वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल सम्बन्धी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाओं को यथावत जारी रखा गया है। आंशिक कोरोना कर्फ्यू की अवधि में पूरे प्रदेश के शहरों और गांवों में विशेष सफाई एवं फाॅगिंग अभियान चलाया जा रहा है।

डेमजिंग एवं चैनेलाइजेशन कार्य भी समय से पूरा करें : महेन्द्र सिंह

श्री सहगल ने बताया कि  प्रदेश में पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों द्वारा मजदूरों को काम दिया जा रहा है। औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाये गये हंै। इसके अलावा जिन औद्योगिक संस्थानों में 50 से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे ऐसे औद्योगिक संस्थानों में 16 कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जिससे वहां पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को समय से इलाज मिल सके।

श्री सहगल ने बताया कि  सर्विलान्स के साथ-साथ गाँव में लोगों से सम्पर्क करते हुए कोविड लक्षणयुक्त लोगों की पहचान कर उनका कोविड टेस्ट तथा उन्हें मेडिकल किट प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि कल लगभग 3.50 लाख मेडिकल किट बांटी गयी है।निगरानी समितियों के द्वारा गाँव में रहने वाले लोगों से सम्पर्क कर कोविड लक्षणों की जानकारी ली जा रही है। कोविड लक्षण मिलने वाले लोगों का आरआरटी टीम द्वारा एन्टीजन कोविड टेस्ट किया जा रहा है। गाँव में संक्रमणयुक्त लोगों को होम आइसोलेशन में रखने के लिए गाँव में ही पंचायत भवन/स्कूल/सरकारी इमारतों मंे आइसोलेट करके उनका उपचार किया जा रहा है। 31 मार्च से 21 मई 2021 तक लगभग 66 प्रतिशत कोविड-19 टेस्ट ग्रामीण क्षेत्र में किये गये है।

झांसी को ऑक्सीजन आत्मनिर्भर बनाने को लगाये जा रहे 15 प्लांट : योगी

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहँू खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहँू क्रय अभियान में अब तक 06 लाख अधिक से किसानों से 33,53,093.71 मी0 टन गेहूँ खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिलाधिकारी एवं अधीनस्थ अधिकारी क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करते रहें तथा किसानों को उनकी फसल का भुगतान 72 घण्टों में दिया जाय। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 3,17,684 सैम्पल की जांच की गयी है, जो अब तक का सर्वाधिक है। 1,48,103 सैम्पल जनपदों से टेस्टिंग के लिए भेजे गये है। प्रदेश में अब तक कुल 4,67,37,022 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 4,844 नये मामले आये हैं तथा 14,086 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। अब तक 15,65,802 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 84,880 एक्टिव मामलों है जो 30 अप्रैल के कुल एक्टिव मामलों से 72.74 प्रतिशत कम है। उन्होंने बताया कि 54,646 कोविड मरीज होम आइसोलेश में हैं।

श्री प्रसाद ने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,53,56,013 घरों के 17,01,24,992 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष वाले लोगों के साथ-साथ 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का वैक्सीनेशन चल रहा है। अब तक 1,29,28,280 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई तथा पहली डोज वाले लोगों में से 33,47,533 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इस प्रकार कुल 1,62,75,813 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है। 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के कल 1,05,846 तथा अब तक 10,67,368 लोगों को  वैक्सीन लगायी जा रही है। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन 01 जून से सभी जनपदों में प्रारम्भ किया जायेगा।

श्री प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सिटी स्कैन की दरें निर्धारित कर दी गयी हैं, इससे अधिक का पैसा मांगने पर सम्बंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शिकायत की जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

Tags: Navneet Sehgalup news
Previous Post

डेमजिंग एवं चैनेलाइजेशन कार्य भी समय से पूरा करें : महेन्द्र सिंह

Next Post

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को मिला चोकर्स का खिताब, आकाश ने कही इतनी बड़ी बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Azam Khan
Main Slider

मुझे राजनीति छोड़ देनी चाहिए थी, लेकिन अब तो… आजम खान का छलका दर्द

03/10/2025
Idli Chaat
Main Slider

यह डिश नाश्ते में लगा देगी चार चांद, रोज होगी बनाने की डिमांड

03/10/2025
Papankusha Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा पापांकुशा एकादशी व्रत, जानें इसका महत्व

03/10/2025
Panchak
Main Slider

आज से लग रहे है चोर पंचक, गलती से भीं करें ये काम

03/10/2025
Sharad Purnima
Main Slider

कब मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा? जानें पूजा विधि और मुहूर्त

03/10/2025
Next Post
South Africa cricket team got the title of chokers, Akash said such big thing

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को मिला चोकर्स का खिताब, आकाश ने कही इतनी बड़ी बात

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

नायब सिंह सैनी इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद

12/10/2024
Suicide

दो बेटियों को जहर देने के बाद शिक्षक ने की खुदकुशी

27/08/2022
लालजी टंडन का निधन

टंडन जी शिष्ट राजनीति की सभ्य मर्यादाओं के प्रतिनिधि थे : वेंकैया

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version