• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाईयों का विवाद निपटाने गई पुलिस पर हमला, दरोगा समेत दो घायल

Writer D by Writer D
24/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बहराइच
0
UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में सोमवार को जमीन के विवाद को लेकर तीन भाईयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो भाईयों ने 112 को सूचना दी।

पुलिस ने मामले को समझाकर खत्म कराने का प्रयास किया तो मामले ने और तूल पकड़ लिया। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले जाने लगे। तभी परिजनों ने विरोध किया और पुलिस से हाथापाई शुरू हो गई। जिसमें दरोगा व चालक घायल हो गए। थाने की फोर्स आने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने घायल दरोगा की तहरीर पर छह नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरदी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में मालती प्रसाद भगवती व पारसनाथ तीन भाई साथ रहते हैं। तीनों के बीच जमीन को लेकर आये दिन विवाद हुआ करता था। सोमवार को भी इसी बात को लेकर भाईयों में कहासुनी शुरू हुई। मामला बढ़ता देख मालती प्रसाद की पत्नी मीरा देवी ने डायल यूपी 112 को फोन कर घटना की सूचना दी।

अपर जिला जज राजू प्रसाद का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

सूचना पर दरोगा संतोष कुमार बाजपेयी, चालक पंकज तिवारी मौके पर पहुंचे। मामला बढ़ता देख पुलिस दोनों पक्ष को गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने लगे। गाड़ी में बैठे वासुदेव गाड़ी से उतर गए तो पुलिस को लगा वह भाग रहा हैं। इसी बीच पुलिस व ग्रामीणों के बीच हाथापाई होने लगी। जिसमें दरोगा व चालक घायल हो गए। दरोगा के सिर, अगूंठे में चोटे आई हैं। पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही हरदी थानाध्यक्ष आरपी यादव दलबल के साथ मौके पर मौके पहुंचे। उन्होंने मामले को शांत कराया और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है।

हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा

एसपी सुजात सिंह ने कहा कि हरदी थाना क्षेत्र में पुलिस पर हुए हमले मामले में दरोगा की तहरीर पर छह नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है। पुलिस पर हमला करने वाले हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

Tags: crime newsup newsup police
Previous Post

अपर जिला जज राजू प्रसाद का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Next Post

खनन माफ़ियों से साथ मुठभेड़, ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागे आरोपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
Next Post
Encounter with mining mafia

खनन माफ़ियों से साथ मुठभेड़, ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागे आरोपी

यह भी पढ़ें

Delhi Elections: TMC supports AAP

Delhi Elections: टीएमसी ने AAP को दिया समर्थन, केजरीवाल बोले- धन्यवाद दीदी!

08/01/2025
Chilled Melon Ball Salad

Summer Special: बच्चों के लिए बनाएं चिल्ड मेलन बॉल सैलड

29/05/2026
CM Yogi

2017 के पहले निवेश आता नहीं था, आज निवेश के ढेर लगे हैंः सीएम योगी

11/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version