• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यास चक्रवात ने लिया खतरनाक रूप, बंगाल में रेड अलर्ट जारी

Writer D by Writer D
26/05/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
cyclone Yass

cyclone Yass

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यास शक्तिशाली चक्रवात में बदल गया है। मौसम विभाग ने इसके घातक असर को देखते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। आज दोपहर करीब 12 बजे बालेश्वर के पास लैंडफाल करने वाला है। फिलहाल, यास बालेश्वर से 250 किमी दूर है। यह पाराद्वीप से 180 किमी और दीघा से 240 किमी दूर है।

मौसम विभाग ने कहा कि लैंडफॉल के दौरान तूफान की अधिकतम गति 175 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी मिदनापुर में गति 90 से 120 किमी प्रति घंटा, दक्षिण 24 परगना में 60-90 किमी प्रति घंटा हो सकती है। जब यास बंगाल में प्रवेश करता है तो इसके प्रभाव से लहरें सामान्य ऊंचाई से आठ से 12 फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकती हैं। दीघा में हालात को संभालने के लिए सेना उतर गई है। नामखाना में ज्वार की लहर के कारण नदी का बांध टूट गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना बंगाल के दो तटीय जिले हैं जिनके सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है। यास के कारण पूर्वी मिदनापुर, झाड़ग्राम में भारी बारिश का अनुमान है। बांकुड़ा, पुरुलिया से लेकर बीरभूम और मुर्शिदाबाद तक तूफान की चेतावनी है। गोसाबा ने कई बांध टूट गए हैं। पूर्वी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना के तटीय गांवों को धीरे-धीरे खाली करा लिया गया है।

इस बीच मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि यास का असर कोलकाता में अम्फान जैसा नहीं होगा। तूफान की रफ्तार 75 किमी प्रति घंटा हो सकती है। हावड़ा और हुगली में भारी बारिश की चेतावनी है। सतर्कता बरतते हुए कोलकाता एयरपोर्ट कल सुबह से रात तक बंद रहेगा। राज्य में आने वाली आपदा से निपटने के लिए प्रशासन भी सक्रिय है। नवान्न स्थित कंट्रोल रूम से निगरानी हो रही है। जहां समय-समय पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौजूद हैं। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने नवान्न में नियंत्रण कक्ष और अलीपुर मौसम विज्ञान कार्यालय का भी दौरा किया है।

Tags: cyclone 'yass' newscyclone 'yass' updatescyclone Yass livecyclone Yass tracking
Previous Post

आज है साल का पहला चंद्रग्रहण, रातभर दिखेगा सुपरमून, जानिए भारत में कितने बजे लगेगा

Next Post

मजबूत शुरुआत के बाद गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 280 अंक तक लुढ़का

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
Share Market

मजबूत शुरुआत के बाद गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 280 अंक तक लुढ़का

यह भी पढ़ें

mushroom

पंजाब सरकार की बड़ी सौगात, मशरूम उत्पादन यूनिट पर मिलेगी ₹80 हजार तक की सब्सिडी

04/07/2026
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री ने अजमेर और बीकानेर संभाग के विधायकों के साथ की बैठक

30/12/2024
Brinjal

बैंगन में कीड़े हैं… खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

08/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version