• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SUV को ओवरटेक कर बदमाशों ने डॉक्टर के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
26/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
डॉक्टर को मारी गोली

डॉक्टर को मारी गोली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी लखनऊ के चिनहट में मंगलवार देर रात करीब पौने 12 बजे फॉर्च्यूनर कार से आए बदमाशों ने हर्षित अस्पताल के मालिक डॉ. संदीप जायसवाल को गोली मार दी। उन्हें ट्रॉमा सेन्टर में भर्ती कराया गया है

मंगलवार देर रात उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में एक डॉक्टर पर जानलेवा हमला हुआ है। चिनहट के मटियारी इलाके में रहने वाले डॉक्टर संदीप जायसवाल रात करीब 11:45 बजे अपने घर जा रहे थे। घर से करीब 200 मीटर पहले सफेद फॉर्च्यूनर ने उनकी एक्सयूवी को ओवरटेक कर रोका और फार्च्यूनर से उतरे बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

सागर हत्याकांड: बवाना गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, किया साजिश का खुलासा

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह घायल डॉक्टर जायसवाल को लोहिया अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर जायसवाल की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर जायसवाल के सिर से एक गोली दाखिल हुई जो जबड़े में फंसी हुई है। डॉक्टर उनका ऑपरेशन कर रहे हैं।

पुरानी रंजिश में गोली मारने का शक

चिनहट के मटियारी इलाके के रहने वाले डॉक्टर संदीप जायसवाल का सर्वोदय नगर में हर्षित हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के नाम से अस्पताल है। मंगलवार देर रात डॉक्टर जायसवाल अपने घर लौट रहे थे, तभी बेखौफ बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ घरों से सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए हैं, जिससे फॉर्च्यूनर का नंबर पुलिस के हाथ लग गया है. सूत्रों के मुताबिक, अभी डॉक्टर जयसवाल के परिवार ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। लिहाज़ा पुलिस इस मामले को अभी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जिस तरह से डॉक्टर जायसवाल को गोली मारी गई वह प्रोफेशनल शूटर्स का तरीका है, सिर्फ एक गोली मारी गई है सिर पर। लखनऊ के डीसीपी ईस्ट संजीव सुमन ने कहा है कि पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। इलाकाई लोगों के बयान लिए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Tags: crime newslucknow crime newsLucknow News
Previous Post

देश में कोरोना के 2.08 नए मामले, 2.95 लाख मरीज रोगमुक्त

Next Post

शक्तिशाली श्वास तकनीक: फेफड़ों की क्षमता को देगा बढ़ावा, प्रतिरक्षा में करेगा सुधार

Writer D

Writer D

Related Posts

Copper
Main Slider

क्या आप भी रोज तांबे की बोतल से पीते है पीने, तो जान लें इसके नुकसान

10/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

09/06/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का किया लोकार्पण

09/06/2026
CM Yogi inaugurated Project Ganga.
उत्तर प्रदेश

डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : मुख्यमंत्री

09/06/2026
Next Post
Arjun Gaur Breething Session in CT Public School

शक्तिशाली श्वास तकनीक: फेफड़ों की क्षमता को देगा बढ़ावा, प्रतिरक्षा में करेगा सुधार

यह भी पढ़ें

Maa Lakshmi

महालक्ष्मी के घर में प्रवेश से पहले मिलते हैं ये संकेत, आने वाला हैं अच्छा समय

23/08/2025
Slap

सट्टा खेलने से रोका तो पति व जेठ ने महिला के साथ की मारपीट

16/10/2021
Corona

देश में कोरोना से पांच और मरीजों की मौत, एक्टिव केसों की संख्या 4 हजार के पार

03/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version