• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख़्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, खास शूटर के घर पर चस्पा हुआ नोटिस

Writer D by Writer D
27/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मऊ
0
Shooter Anuj Kannaujia

Shooter Anuj Kannaujia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ जिले के सदर विधायक मुख्तार अंसारी पर आजमगढ़ पुलिस का शिकंजा धीरे-धीरे कसता ही जा रहा है। मुख्तार गैंग के खास शूटर अनुज कन्नौजिया के मऊ जिले के चिरैयाकोट स्थित घर पर गुरुवार को जिले की स्वॉट टीम व मऊ पुलिस ने संयुक्त रूप से 82 के नोटिस चस्पा किया। प्रधान व भाभी की मौजूदगी में आईओ प्रशांत श्रीवास्तव ने डुग्गी भी बजवाई।

मुख्तार अंसारी के खिलाफ जिले के तरवां थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। यह मुकदमा सड़क के ठेके के विवाद को लेकर ठेकेदार पर फायरिंग व एक मजूदर की हत्या मामले में दर्ज किया गया है। गैंग में शामिल एकमात्र अभियुक्त अनुज कन्नौजिया अब तक फरार चल रहा है। शेष सभी अभियुक्त जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

मुख्तार गैंग लीडर है और उसके रिमांड को लेकर गैंगस्टर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 24 मई को तकनीकी दिक्कत के चलते पेशी न हो पाने पर 25 मई को पेशी हुई थी। इस पेशी के दौरान मुख्तार के खास शूटर अनुज कन्नौजिया के खिलाफ 82 का नोटिस कोर्ट से जारी कराने में आईओ प्रशांत श्रीवास्तव सफल रहे।

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले सीएम योगी

आई प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को अनुज कन्नौजिया के मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में स्थित घर पर कोर्ट का नोटिस चस्पा कराने की कवायद मऊ पुलिस के साथ की गई। गांव के प्रधान व अनुज की भाभी की मौजूदगी में नोटिस चस्पा कराया गया। इसके साथ ही डुग्गी भी बजा कर गांव वालों को भी नोटिस के बारे में जानकारी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि नोटिस में अनुज को 25 जून तक कोर्ट में हाजिर होने का समय दिया गया है। इसके बाद भी यदि वह हाजिर नहीं होता है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

सावधान इंडिया फेम अभिनेता सुशांत सिंह का चालू हुआ ट्वीटर अकाउंट

आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुख्तार के खास शूटर अनुज के घर पर कोर्ट के आदेश पर आईओ प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा गुरुवार को चिरैयाकोट मऊ स्थित आवास पर 82 का नोटिस चस्पा करा दिया गया है। डुग्गी बजवा कर गांव के लोगों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

Tags: crime newsMukhtar AnsariShooter Anuj Kannaujia
Previous Post

‘हिटमैन मशीन’ रोहित शर्मा ने जीता फैंस का दिल, साझा किए पुराने लम्हे

Next Post

भारतीय टीम के तेज गेंजबाज टी नटराजन ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
Indian fast bowler T Natarajan takes first dose of Corona vaccine

भारतीय टीम के तेज गेंजबाज टी नटराजन ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

यह भी पढ़ें

lipstick

लिपस्टिक के रंग से जाने लड़कियों के स्वाभाव को

22/01/2022
UPSC recruitment

यूपीएससी ने सीएस प्रीलिम्स 2020 के रिजल्ट घोषित किए upsconline.nic.in

24/10/2020
Jayant Choudhary

मैं पलटा नहीं बल्कि पटक रहा हूं : जयंत चौधरी

11/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version