• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अधिवक्ता के आवास पर पुलिस की छापेमारी, फायरिंग व तोड़फोड़ के आरोप में थाने का घेराव

Writer D by Writer D
29/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
थाने का घेराव

थाने का घेराव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर एच में शुक्रवार देर रात अधिवक्ता राम प्रकाश सिंह के घर जानकीपुरम थाने की क्राइम टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर में तोड़फोड़ कर फायरिंग की। घटना से आक्रोशित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पुलिस टीम पर 11.50 लाख रुपये व अन्य कीमती सामान लूट का आरोप लगाकर गुडंबा थाने का घेराव कर शनिवार दोपहर घंटों हंगामा किया। वहीं, बवाल बढ़ता देख डीसीपी उत्तरी ने दबिश देने गए दारोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस टीम का दावा है कि वह अधिवक्ता के घर छुपे जानलेवा हमले के आरोपित को पकड़ने के लिए गई थी।

अधिक्ता राम प्रकाश सिंह जानकीपुरम सेक्टर एच में रहते हैं। शुक्रवार देर रात घर पर काम करने वाला सूरज खाना बना रहा था। जबकि चालक सूरज सिंह गेट के बाहर खड़ा था। इस बीच सादे कपड़ों में जानकीपुरम थाने की क्राइम टीम से दारोगा सुधांशु और सिपाही राधा रमण समेत अन्य पुलिस कर्मी गाड़ी से उतरे और खुली पिस्टल लेकर घर के अंदर दौड़े। दरवाजा बंद किया तो वह तोड़ दिया। इसके बाद धड़धड़ाते हुए घर के अंदर घुसे और तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने जानलेवा हमले के आरोपित वीरू पटेल के घर में छुपे होने की बात पूछी। मना करने पर गाली-गलौज करने लगे। पुलिस टीम ने चेंबर का फर्नीचर तोड़ दिया। इसके साथ ही अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ डाले। घर में रखी 11.50 नकदी व अन्य कीमती सामान लूट लिया। पुलिस कर्मियों ने पिस्टल और रिवाल्वर की बट राम प्रकाश, सूरज और सूरज सिंह को पीटा। जाते समय स्कार्पियो कार के टायरों में सूजा घोप दिया। कई राउंड फायरिंग की। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

प्रदेश का यह जिला है अवैध शराब का हाटस्पाट

पुलिस टीम के जाने के बाद घटना की जानकारी साथी अधिवक्ता दिलीप सिंह समेत अन्य और जानकीपुरम, गुडंबा पुलिस को दी। दोनों थानों के प्रभारी और पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने सीसी कैमरे की फुटेज में पुलिस टीम की हरकत देखी। शनिवार दोपहर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर गुडंबा थाने का घेराव किया। घंटों हंगामा करते रहे।

पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। डीसीपी उत्तरी ने बताया कि दारोगा सुधांशु और सिपाही राधा रमण को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, पूरे मामले की जांच एसीपी गाजीपुर को सौंपी गई है। इंस्पेक्टर गुडंबा फरीद अहमद ने बताया कि अधिवक्ताओं की तहरीर पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दबिश देने के पूर्व जानकीपुरम की क्राइम टीम ने उन्हें भी सूचना नहीं दी थी।

कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों की ‘नाथ’ बनी योगी सरकार

इंस्पेक्टर जानकीपुरम कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक जिस मामले के आरोपित वीरू पटेल को पकड़ने के लिए दारोगा सुधांशु टीम के साथ दबिश देने के लिए पहुंचे थे। उनके पास उस मामले की विवेचना भी नहीं थी। उन्होंने न तो इंस्पेक्टर जानकीपुरम कुलदीप सिंह गौर और न ही घटनास्थल क्षेत्र गुडंबा के इंस्पेक्टर फरीद अहमद को मामले की जानकारी दी थी। उन्हें बिना इंस्पेक्टर की जानकारी के दबिश देने का कोई औचित्य नहीं था। वहीं, आरोपित वीरू पटेल ने दो दिन पहले ही हाई कोर्ट से अरेस्ट स्टे ले रखा था।

Tags: crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

हरियाणवी डांसर ‘सपना चौधरी’ को टक्कर देने आ गई हैं ‘गोरी नागोरी’

Next Post

क्राउड फंडिंग से पैसे जुटाकर गौतम ने बनाई फिल्‍म ‘लव सॉरीज’

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post
Gautam made film 'Love Sorries' by raising money from crowdfunding

क्राउड फंडिंग से पैसे जुटाकर गौतम ने बनाई फिल्‍म 'लव सॉरीज'

यह भी पढ़ें

hindu refugee arrested

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था हिंदू शरणार्थी, 1998 में मिली थी भारत की नागरिकता

22/08/2022
Vijay Shah

मंत्री होकर कैसी भाषा का इस्तेमाल करते हो…, कर्नल सोफिया कुरैशी पर बोलने वाले विजय शाह को SC की फटकार

15/05/2025
CM Dhami hoisted the tricolor

सीएम धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

15/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version