• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने बदली देश की तकदीर और तस्वीर : सीएम योगी

Writer D by Writer D
31/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सात वर्षों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए भारत के निर्माण का पथ-प्रशस्त करने वाला कहा है। योगी ने कहा है कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेन्द्र मोदी ने जो भी बातें कहीं थीं उसे अक्षरशः लागू किया। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का ध्येय लिया और आज उनकी लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को बगैर भेदभाव के मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी तो उन्हें विरासत में ऐसा भारत मिला था जहां आतंकवाद चरम पर था। भ्रष्टाचार था। जातीय हिंसा आम बात थी। विकास, चंद लोगों तक सीमित होकर रह गया था। एक प्रकार की अराजकता का माहौल था। लोगों के बीच सरकार के प्रति अविश्वास की स्थिति थी। अंतरराष्ट्रीय मंच पर कोई सम्मान नहीं था। पीएम मोदी के नेतृत्व संभालने के बाद देश की तस्वीर भी बदली और तकदीर भी।

केंद्र की एनडीए सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद सीतापुर के ग्राम घूरेपारा और महोबा के ग्राम सिझारी की जनता से मुख्यमंत्री योगी संवाद कर रहे थे। कोरोना महामारी की चुनौतियों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री के दूरदर्शी और संवेदनशील प्रयासों का ही परिणाम है कि भारत जैसा देश, जिसकी आबादी 135 करोड़ की है, आज इस महामारी में सुरक्षित है। हमें याद है कि मार्च 2020 में कोरोना की आहट होते ही देश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने तेजी से निर्णय लेते हुए लॉकडाउन की घोषणा की। कोरोना काल में गरीब कल्याण योजना के माध्यम से समाज के निर्धन, वंचित, निराश्रित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। प्रधानमंत्री द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के अंतर्गत किये गए प्रयास अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुए हैं और अब सभी नागरिकों को कोविड से बचाव का कवर देने के लिए दो स्वदेशी वैक्सीन मिलना, प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से ही संभव हुआ है।

गांवों तक पहुंचा विकास का उजियारा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ग्राम पंचायतों को विकास की धुरी बनाई जाए यह सोच प्रधानमंत्री मोदी की है। आज गांवों के विकास के लिए जितनी धनराशि दी जा रही है, उतना पहले कभी नहीं दिया गया। आज गांवों को तकनीक से जोड़ा जा रहा है। गांवों तक बैंकिंग सुविधा का विस्तार करते हुए बैंकिंग सखी की नियुक्ति की जा रही है। ग्राम सचिवालय बनाये जा रहे हैं। यही नहीं, इंफ्रास्ट्रक्चर का जितना विकास इन सात वर्षों में हुआ वह अभूतपूर्व है। हाइवे, एक्सप्रेस-वे का जाल बिछ रहा है तो एक हवाई चप्पल पहनने वाला साधारण आदमी भी हवाई जहाज की यात्रा कर सकने में सक्षम हो रहा है। रोजगार सृजन के क्षेत्र में बड़ा काम हुआ है। इससे लोगों का जीवन बदला है।

डिप्टी CM केशव मौर्य ने पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार

प्रधानमंत्री के रूप में सात वर्ष से लगातार देश का मार्गदर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने मोदी के प्रति आभार भी जताया। साथ ही कहा,  प्रधानमंत्री के इन सात वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई।

बिचैलिये खत्म, सीधे अकाउंट में आता है पूरा पैसा

ग्रामीण जनता से डिजिटली मुखातिब योगी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने जनधन खाते खोलने का अभियान शुरू किया था, तब लोग कैसी-कैसी प्रतिक्रिया देते थे। पर उन्होंने तकनीक का सही इस्तेमाल किया। डीबीटी सिस्टम को प्रोत्साहित किया। कोरोना काल खंड में जब गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा हुई तो यही जनधन खाते और डीबीटी प्रणाली काम आई। कोई बिचैलिया नहीं। कोई भ्रष्टाचार नहीं। दिल्ली से जितना पैसा आया वह पूरा आपके बैंक खाते में चला गया। मोदी ने देश को विकास से जोड़ा है। डिजिटल इंडिया की बात करके हर एक नागरिक को देश के विकास के साथ जोड़ने का प्रयास किया।

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी संघर्ष और सेवा की बदौलत बनी : केशव मौर्य

आपदाकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा कार्य प्रेरक

योगी ने सेवा ही संगठन भाव का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विगत वर्ष ही देश को भारतीय जनता पार्टी संगठन को देश में कोरोना के खिलाफ एक नए संकल्प के साथ उतरने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने तब कहा था कि जब देश संकट में होगा तो हमारे लिए देश सर्वोपरि होगा। इसलिए ‘सेवा ही संगठन’ है। संगठन केवल बूथ संरचना और चुनाव तक ही सीमित नही रहेगा, उस समय हमारे लिए देश के प्रत्येक नागरिक को बचाने का संकल्प होगा, इसीलिए सेवा ही संगठन है, इस भाव के साथ भारतीय जनता पार्टी ने विगत वर्ष मार्च में जो कमान संभाली थी, लाखों लोगों को भोजन उपलब्ध करवाना, राशन उपलब्ध करवाना, लाखों लोगों को मास्क उपलब्ध करवाना, लोगों को स्वास्थ्य सुविधा दिलवाने के कार्य करना, बिछड़े लोगों को मिलवाने की व्यवस्था करवाना, क्वारन्टीन सेंटर का संचालन करवाना, कम्यूनिटी किचन की व्यवस्था करना, प्रशासन के साथ, सहयोग करके स्वछता, फॉगिंग, सैनेटाइजेशन करवाना, यह सभी कार्य चल थे।

यह महामारी है, लापरवाही न करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली लहर और दूसरी लहर में प्रधानमंत्री ने बार-बार अपील की है कि बीमारी को हल्के में न लें और हमको भी संकल्प लेना होगा कि इस महामारी को हम हल्के में न लें। हम इसके बचाव के नियमों का पालन करें, याद रखिये बीमारी में बचाव की सर्वोत्तम उपाय है। अगर बीमारी आ ही गई तो उसका समय से उपचार हो यह महत्वपूर्ण है। इसलिए आज के दिन आवश्यक है कि हम सबसे पहले बचाव करें, कोरोना से भी, बरसात से भी, क्योंकि इसी समय तमाम तरह की जलजनित बीमारियां, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, इंसेफेलाइटिस, तमाम तरह की बीमारी आती हैं, इसके लिए स्वच्छता, सैनेटाइजेशन, और फॉगिंग। अगर हम यह कार्यक्रम निरन्तर करेंगे तो बीमारी हमारे पास नही फटकेगी। टीकाकरण के लिए आमजनता को जागरूक करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि थर्ड वेव के आशंका में हमारा प्रयास होना चाहिए कि न आने पाए। पर, अगर आ ही गयी तो सरकार उसके लिए तैयार है। हम सभी जरूरी तैयारियां कर रहे हैं।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

Boltt ने लॉन्च की अपनी Fire-Boltt 360 स्मार्टवॉच, जानिए खासियत

Next Post

स्पोर्ट्स कार कंपनी Bugatti ने लॉन्च की अपनी पहली स्मार्टवॉच

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Next Post
Sports car company Bugatti launched its first smartwatch

स्पोर्ट्स कार कंपनी Bugatti ने लॉन्च की अपनी पहली स्मार्टवॉच

यह भी पढ़ें

PV Sindhu

पीवी सिंधु ने बिजनेसमैन संग लिए सात फेरे, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

23/12/2024
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी Former Prime Minister Atal Bihari Bajpai

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की लखनऊ वासियों के स्मृतियों में है अटल छवि

25/12/2020
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने अपनी माता के साथ पौधरोपण कर किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ

23/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version