• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एंटिगुआ के PM का दावा, भगोड़े मेहुल चोकसी का वकील विपक्षी पार्टी का सदस्य

Writer D by Writer D
02/06/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
mehul choksi

mehul choksi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को देश वापस लाने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। इसके तहत डोमिनिका में बुधवार को उसके प्रत्‍यर्पण से संबंधित फैसले को लेकर सुनवाई होगी। उसे भारत लाने के लिए भारत से जांच एजेंसियों की टीम डोमिनिका पहुंच चुकी हैं। वहीं इस सुनवाई से पहले एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्‍टन ब्राउन ने दावा किया है कि मेहुल चोकसी की वकालत करने वाला वकील विपक्षी पार्टी का सदस्‍य है। वह राजनीतिक स्‍वार्थ के साथ काम कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एंटीगुआ के पीएम गैस्‍टन ब्राउन ने कहा है कि मेहुल चोकसी ने विपक्षी पार्टी यूपीपी के सदस्‍य और पूर्व अटॉर्नी जनरल जस्टिन साइमन को अपना वकील नियुक्‍त किया है। हमारे पास यह जानकारी है कि उन्‍होंने कैंपेन की फंडिंग के लिए चोकसी की सुरक्षा का वादा किया था।

उन्‍होंने कहा, ‘इसीलिए वे इस बात के लिए उग्र हैं कि चोकसी को डोमिनिका से भारत नहीं भेजा जाना चाहिए लेकिन उसे एंटीगुआ वापस भेज देना चाहिए जहां वह नागरिकता के संवैधानिक संरक्षण के पीछे छिपा रह सके।’ बता दें कि एंटीगुआ की सरकार ने 14 अक्‍टूबर, 2019 को मेहुल चोकसी की नागरिकता खत्‍म कर दी थी।

चलती ट्रेन में युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या, हत्यारोपी फरार

वहीं चोकसी के वकील जस्टिन साइमन का कहना है कि उन्‍हें अपने क्‍लाइंट और यूपीपी के बीच के संबंध की कोई जानकारी नहीं है। उन्‍होंने कहा, ‘मैं यूपीपी सरकार के दौरान अटॉर्नी जनरल बनाया गया था और मैंने अप्रैल 2004 से 10 साल तक इस पद पर काम किया। मैं लगातार पार्टी को समर्थन करता हूं। लेकिन मैं उसका कार्यकारी सदस्‍य नहीं हूं। मैं चोकसी और यूपीपी के बीच के संबंधों या पीएम द्वारा किए गए चोकसी की ओर से फंड देने के दावे से पूरी तरह अनभिज्ञ हूं। मैं उसे सुरक्षा के वादे से भी अंजान हूं।’ बता दें कि जांच एजेंसी सीबीआई के एक उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के नेतृत्व में विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों की एक टीम डोमिनिका गई है और यदि इस कैरिबियन द्वीप देश की अदालतें फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत निर्वासित करने की अनुमति देती हैं तो उसे वापस लाया जा सकेगा।

सिलेंडर विस्फोट से मकान हुआ जमींदोज़, 3 बच्चों समेत सात लोगों की मौत

इस टीम में सीबीआई के दो सदस्य हैं। अधिकारियों की टीम डोमिनिका पहुंच गई है जहां चोकसी का मामला कल (स्थानीय समयानुसार) डोमिनिका के उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई के लिए लाया जाएगा।

चोकसी 23 मई को एंटीगुआ से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था जहां वह 2018 से एक नागरिक के रूप में रह रहा है। उसे पड़ोसी डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया था।

Tags: gaston browne on mehul choksiinternational Newsmehul choksiPNB scam
Previous Post

चलती ट्रेन में युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या, हत्यारोपी फरार

Next Post

चुनावी रंजिश के चलते दो भाइयों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
Main Slider

विश्व बैंक सहायतित SPFM परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति

18/09/2026
Next Post
shot

चुनावी रंजिश के चलते दो भाइयों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत

यह भी पढ़ें

Love

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
ripudaman

एयर इंडिया बम विस्फोट केस में बरी रिपुदमन सिंह की कनाडा में हत्या

15/07/2022
फिर आया चोटी कटने का मामला

एक बार फिर सामने आया चोटी कटने का मामला, जांच में जुटी पुलिस

29/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version