• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देर रात आए आँधी तूफान से हिला पूरा शहर, गिरे मकान व ढही दीवारे

Writer D by Writer D
02/06/2021
in उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। आँधी तूफान ने खूब तांडव मचाया पूरे शहर मे। सोमवार देर रात आए आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। जिससे यातायात बाधित हो गया। जिसकी वजह से लंबा जाम लग गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़कों और हाईवे से टूटे पेड़ों को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।

पटाखा व्यापारी के घर विस्फोट मेँ सात लोगों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

पीलीकोठी चौराहा और फव्वारा चौक के बीच पेड़ सड़क पर गिर गया था। जिसकी वजह से यातायात बाधित हो गया था। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टूटे पेड़ को हटवाकर वाहनों का संचालन शुरू कराया। इसके अलावा रामपुर रोड और दिल्ली रोड पर भी जगह-जगह पेड़ गिर गए थे। यूनिपोल भी सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति यूनीपोल की चपेट में नहीं आया। दिल्ली रोड पर मझोला चौराहे के पास ही एक यूनीपोल गिर गया था। जिसे हटवाकर यातायात चालू कराया गया। कांठ रोड पर लवीना रेस्टोरेंट के पास भी पेड़ गिर गया था। पुलिस अधीक्षक यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सड़कों पर जगह-जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया था। मंगलवार सुबह दस बजे सड़क से टूटे पेड़ हटवाने के बाद यातायात चालू कराया गया।

रेलवे कालोनी में अवैध और कच्ची शराब की बरमादगी, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

गृहप्रवेश से पहले ही आंधी-बारिश ने धराशायी किया मकान

मुरादाबाद। आंधी तूफान से गौरव विश्वास की वर्षों की मेहनत पल भर में धराशायी हो गई। गृह प्रवेश से पहले ही सोमवार रात आए तूफान से मकान गिर गया। मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर में किराये के मकान में रहने वाले गौरव विश्वास प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बैंक कालोनी पुलिया के पास अपना मकान बनवा रहे थे। दो मंजिला मकान तैयार हो चुका था, लिंटर भी पड़ गया था। अब गृह प्रवेश की देर थी। सोमवार की रात वह किराये के मकान में सो रहे थे। रात में पड़ोसियों ने मकान के भर भराकर गिरने की सूचना दी। वहीं, आंधी की वजह से चंद्र नगर में दीवार गिर गई। इसके अलावा रेलवे अस्पताल और पुलिस लाइन की भी दीवार गिर गई है। लाकड़ीवालान में भी एक पेड़ गिर गया। लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Tags: Moradabad newsMoradabad News in HindiMoradabad News Todayमुरादाबाद न्यूज़मुरादाबाद समाचार
Previous Post

पटाखा व्यापारी के घर विस्फोट मेँ सात लोगों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

Next Post

जिले में मिले ब्लैक फंगस के आठ नए केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में हिट एंड रन का वीडियो वायरल, बोनट पर लटकी दिखी युवती

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयास से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर

16/09/2026
Main Slider

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

हेल्थ हब के रूप में विकसित हो रहा गोरखपुर: डॉ. आरपी शुक्ला

16/09/2026
आगरा

सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने दिया इस्तीफा, दी आत्महत्या की चेतावनी

16/09/2026
Next Post

जिले में मिले ब्लैक फंगस के आठ नए केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

यह भी पढ़ें

Indian Koo app gets amazing feature, giving competition to Twitter

भारतीय Koo ऐप को मिला कमाल का फीचर जो Twitter को दे रहा टक्कर

04/05/2021
AirAsia

राज्यपाल को लिए बिना ही उड़ गई AirAsia की फ्लाइट, नोटिस जारी

28/07/2023
Surya Dev

रविवार के दिन करें सूर्य देव के कवच और अष्टक स्तोत्र का पाठ, धन-धान्य से भर जाएगा घर

12/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version