• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार में किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं : सिद्धार्थ नाथ

Writer D by Writer D
02/06/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Siddharth Nath Singh

Siddharth Nath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़ जिले में मस्जिद के सामने से बारात निकालने को लेकर हुए बवाल के बाद दो समुदायों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और एहतियातन इलाके में भारी फोर्स की तैनाती कर दी गई है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि योगी सरकार में किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। सरकार ऐसे लोगों पर बड़ी कार्रवाई करेगी। मामला सामने आते ही दबंगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना टप्पल थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव की है. पुलिस के अनुसार नूरपुर गांव में बीते 26 मई को बहुसंख्यक समुदाय के एक युवक की बारात गाजे-बाजे के साथ एक मस्जिद के सामने से गुजर रही थी। दूसरे समुदाय के लोगों ने मस्जिद के आगे गाना बजाने पर आपत्ति जाहिर की थी। मामले में बहुसंख्यक समाज के लोगों थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है जिसमें आरोप लगाया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बारात पर पथराव किया और लाठी से हमला किया। कहा गया है कि बारात में शामिल कई लोगों को चोट आई है और उनकी गाड़ियों के शीशे टूट गए

यूपी में एक्टिव कोविड मरीजों की संख्या 30 हजार से भी कम : योगी

पुलिस ने इस मामले में वकील, कलुआ, मुस्तकीम, शरफू, अंसार, सोहेल, फारूक, अमजद, तौफीक, शाजोर, लेहरु और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान (IPC) और दलित एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जिस घर में शादी थी, उनके परिवार के सदस्यों ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने अपने घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ होने का पर्चा चिपका दिया है। कहा गया है कि वो किसी और जगह पर पलायन करना चाहते हैं क्योंकि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उन्हें परेशान करते हैं। इसके बाद अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम और विधायक अनूप प्रधान ने गांव का दौरा किया. उनहोंने पीड़ित पक्ष को भरोसा दिया कि किसी को भी अपनी सुरक्षा की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सतीश गौतम ने कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में किसी भी व्यक्ति के पलायन का कोई सवाल ही नहीं उठता। इस मामले में दोषी लोगों को ऐसी सजा दी जाएगी जो मिसाल बनेगी।’

मंत्रियों से फीडबैक ले कर दिल्ली रवाना हुए बीएल संतोष, आलाकमान को सौंपेंगे रिपोर्ट

उधर, अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि सांसद उनकी बात भी सुनेंगे, लेकिन यह उम्मीद बेकार गई। उन्होंने 26 मई को मस्जिद के सामने से बारात निकाले जाने को लेकर उनके द्वारा किसी भी तरह का हमला किए जाने के आरोपों से इनकार किया पुलिस का कहना है कि वो इस मामले की जांच कर रही है और जिसने भी माहौल खराब करने की कोशिश की है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: aligarh newsSiddharth Nathup news
Previous Post

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग तस्कर हरीश खान गिरफ्तार

Next Post

राहुल गांधी ने कई नेताओं को ट्विटर पर किया अनफॉलो, राजनीति गलियारे मेँ चर्चा तेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कई नेताओं को ट्विटर पर किया अनफॉलो, राजनीति गलियारे मेँ चर्चा तेज

यह भी पढ़ें

Ganjari Stadium

अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी दिखेगी भगवान शिव व काशी की झलक

21/09/2023
World-Kidney-Day

वर्ल्ड किडनी डे पर जानिए इससे जुड़ी बीमारियों के लक्षण और बचाव

10/03/2022
राहुल गांधी rahul-gandhi

मोदी सरकार सिर्फ वादा करती है, रोजगार समस्या के समाधान में है फेल : राहुल गांधी

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version