Main Sliderमनोरंजन

लॉन्ग ड्राइव पर निकले टाइगर और दिशा पुलिस ने रोक कर की पुछताछ

देशभर में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है। पूरा देश इससे लड़ने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल कुछ दिनों से संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। लेकिन वायरस हमारे बीच से खत्म नहीं हुआ। ऐसे में बाहर घूमने-फिरने पर अभी भी सख्ती हो रही है। हालांकि सिलेब्स ने प्रतिबंधों के बीच सेफ्टी के साथ निकलना शुरू कर दिया है। अब खबर आ रही है कि ड्राइव पर निकले टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को पूछताछ के लिए पुलिस ने रोक लिया। हालांकि कुछ फॉर्मैलिटीज और आधार कार्ड चेक करने के बाद उन्हें जाने दिया गया।बता दे टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अक्सर साथ घूमते दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं कोरोना लॉकडाउन से पहले लगभग हर संडे उन्हें लंच के लिए साथ देखा जाता था।

प्रिया प्रकाश वारियर ने पहली बार शेयर की सेंसेशनल तस्वीरें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार की शाम जिम सेशन के बाद टाइगर और दिशा बांद्रा में ड्राइव के लिए निकल गए। टाइगर पीछे बैठे थे वहीं दिशा फ्रंट सीट पर थीं। उनकी गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया। लेकिन आधार कार्ड और कुछ फॉर्मैलिटीज के बाद उन्हें जाने दिया गया। वहीं हिंदुस्तान टाइम्स ने जब बांद्रा पुलिस अधिकारी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी उस रोड पर पहुंच गए थे जो कि काम चलने की वजह से बंद थी। उनके डॉक्यूमेंट वेरिफाइड थे और उन्हें अपनी बिल्डिंग तक पहुंचने के लिए लंबे रूट से जाने के लिए कह दिया गया था।

 

 

 

Related Articles

Back to top button