Main Sliderमनोरंजन

भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे जल्द जय यादव के साथ आएंगी नज़र

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) इन दिनों एक के बाद एक नए भोजपुरी प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं। अब हाल में आई रिपोर्ट्स की मानें तो आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी एक्टर जय यादव (Jay Yadav) के साथ अपकमिंग भोजपुरी फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। हालांकि अभी मेकर्स ने दोनों स्टार्स की फिल्म के टाइटल को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। आम्रपाली दुबे और जय यादव इस पहले ‘मेरे रंग मैं रंगने वाली’ (Mere Rang Main Rangne Wali) में एक साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

बता दे इस फिल्म के बाद से ही दर्शक इन दिनों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे। बताया जा रहा है कि आम्रपाली और जय की इस फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू की जाएगी। बता दे दोनों कलाकार पहले शेड्यूल की शूटिंग उत्तर प्रदेश में शुरू करेंगे। इतना तो हम सब जानते ही हैं कि जय इस समय भोजपुरी सिनेमा के बिजी एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता इस साल 6 फिल्मों पर एक साथ काम कर रहे हैं।

भोजपुरी स्टार प्रवेश, काजल, और आदित्य ओझा के गाने ने मचाया तहलका

जय यादव संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित और बी बी जायसवाल द्वारा निर्मित फिल्म ‘अमानत’ में एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ भी स्क्रीन साझा करेंगे। कहानी सभा वर्मा ने लिखी है जबकि म्यूजिक श्याम देहाती ने दिया है। दूसरी ओर आम्रपाली दुबे के पास ‘आई मिलन की रात’, ‘ठिक है’, ‘आशिकी’, ‘रोमियो राजा’, ‘दूल्हा हिंदुस्तानी दुल्हन इंग्लिशतानी’, ‘निरहुआ द लीडर’, ‘लव विवाह.कॉम‘ और और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी कई भोजपुरी फिल्में हैं।

 

Related Articles

Back to top button