• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना सोचे समझे बयानबाजी करना अखिलेश की फितरत : सिद्धार्थनाथ

Writer D by Writer D
02/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जबरदस्त हमला बोला।योगी सरकार पर बयानबाजी कर रहे अखिलेश को आइना दिखाते हुए सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के पोषक भला क्या जानें डबल इंजन की सरकार का महत्व। सरकार में रहते हुए अखिलेश और उनके परिवार ने भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाया जबकि योगी सरकार विकास के नए कीर्तिमान बना रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कुछ सीखने के बजाय अखिलेश यादव सिर्फ झूठी बयानबाजी कर सियासत चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। वे मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे।

मंत्री ने दावा किया कि योगी सरकार के फैसलों ने उप्र में गन्ना किसानों और चीनी उद्योग दोनों की सूरत बदल दी है। सपा सरकार के कार्यकाल में दम तोड़ रहे चीनी उद्योग को नई उड़ान देने के साथ ही योगी सरकार ने गन्ना किसानों की किस्मत भी बदल दी है। गन्ना किसानों को भुगतान का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 45.44 लाख से अधिक गन्ना किसानों को राज्य सरकार ने 130000 करोड़ रुपय को रिकार्ड भुगतान किया है। यह बसपा सरकार से दोगुना और सपा सरकार के मुकाबले डेढ़ गुना अधिक है।

निजी अस्पताल व सेवा प्रदाताओं की एम्बुलेंस के किराये की दर निर्धारित

उन्होंने कहा कि सपा सरकार के पांच साल में गन्ना किसानों को 95000 करोड़ रुपये का कुल भुगतान किया गया था। अखिलेश सरकार के कार्यकाल में गन्ना किसानों के 10659.42 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान भी योगी सरकार ने किसानों को किया है ।

मंत्री ने कहा कि मंगलवार से उप्र में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ है। एक करोड़ लोगों को महीने भर में वैक्सीन दो जाएगी। वैक्सीन पर भ्रम फैलाने वाले ट्रिवटर वीर अखिलेश अब पूछते हैं कि वैक्सीन कब लगेगी।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि योगी सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। प्रदेश सरकार ने दिवाली तक टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है तो वह उसे पूरा करके दिखा भी देगी। योगी सरकार की नीतियों के चलते ही यूपी ने कोरोना की दूसरी लहर पर इतनी जल्दी काबू पा लिया है। तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी भी  हो चुकी है।

प्रदेश में 14.71 करोड़ लाभार्थियों को बंटेगा नि:शुल्‍क खाद्यान्न

उन्होंने कहा कि अखिलेश जनता की सेवा के बजाए सिर्फ घर में बैठकर ट्वीट ही करना जानते हैं जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के दौरान पूरे यूपी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उनको दुरूस्त करने का काम किया है, ताकि जनता को बेहतर इलाज मुहैया हो सकें। दिन रात जनता की सेवा में जुटे सीएम पर उंगली उठाने से पहले अखिलेश यादव को सरकार के काम का विश्लेषण कर लेना चाहिए।

Tags: Siddharth Nathup news
Previous Post

निजी अस्पताल व सेवा प्रदाताओं की एम्बुलेंस के किराये की दर निर्धारित

Next Post

प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार हुई धीमी, 24 घंटे में आए 1514 नए केस

Writer D

Writer D

Related Posts

Nautapa
धर्म

नौतपा में करें सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप, बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग

15/05/2026
Food
Main Slider

भोजन से जुड़ी ये घटनाएं देती हैं शुभ-अशुभ संकेत, जानें इनके बारे में

15/05/2026
vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Next Post
corona

प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार हुई धीमी, 24 घंटे में आए 1514 नए केस

यह भी पढ़ें

E-auction

यूपी में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने का मौका, 16 जिलों के लिए 24 से मेगा ई-नीलामी

23/03/2025
Undertaker challenged Akshay for a real fight, said

अंडरटेकर ने अक्षय को असली लड़ाई के लिए ललकारा, बोला

19/06/2021
Dengue

इस राज्य में डेंगू का कहर, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 8 हजार के पार

29/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version