• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगोड़े मेहुल चोकसी को बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका

Writer D by Writer D
03/06/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
mehul choksi

mehul choksi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये का घोटाला करके देश से फरार चल रहे मेहुल चोकसी की जमानत याचिका डोमिनका कोर्ट में खारिज हो गई है। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने अब हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही है। वहीं, चोकसी केस में आज फिर डोमिनिका कोर्ट में भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे दोबारा सुनवाई होगी। आज कोर्ट साफ करेगी कि चोकसी को भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा या उसे सीधे एंटीगा भेजा जाएगा।

इससे पहले मंगलवार को जस्टिस बर्नी स्टीफेंसन ने याचिका पर सुनवाई के लगभग तीन घंटे बाद मेहुल चोकसी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद मामले की सुनवाई 3 जून के लिए टाल दी गई थी। मेहुल की याचिका में दावा किया गया था कि चोकसी का पड़ोसी देश एंटीगा और बारबुडा से अपहरण कर लिया गया था और जबरन डोमिनिका लाया गया था।

23 मई को एंटीगा और बारबुडा से रहस्यमय तरीके से लापता होने वाला चोकसी यहां साल 2018 से एक नागरिक के रूप में रह रहा था। अपनी कथित प्रेमिका के साथ मेहुल डोमिनिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के लिए हिरासत में लिया गया था। दूसरी ओर चोकसी की पत्नी प्रीति ने कहा कि जिस महिला से पूछताछ की जा रही है वह उसकी प्रेमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला उसे जानती थी और उसके साथ घूमने जाती थी। प्रीति ने कहा कि जब चोकसी महिला से मिलने गए थे तभी भारतीय और एंटीगान जैसे दिखने वाले लोगों ने उसे अगवा कर लिया था।

चोकसी के वकील का क्या है आरोप?

चोकसी के वकील ने आरोप लगाया कि उनके मुवक्किल को एंटीगा के जॉली हार्बर से अगवा किया गया और उसे करीब 100 नॉटिकल मील दूर एक नौका से डोमिनिका ले जाया गया। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा, ‘ हमारा मानना है कि मेहुल चोकसी अवैध हिरासत में है, क्योंकि उसे 72 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना था, जबकि ऐसा नहीं किया गया। इससे उनके रुख की पुष्टि हुई है।’

पुलिस की गिरफ्त से हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाना BJP नेता को पड़ा भारी, जारी हुए पोस्टर

उन्होंने कहा, ‘जिस विषय की सुनवाई की जा रही है, वह बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका है, न कि भारत में उसे प्रत्यर्पित करने का विषय। उसकी नागरिकता का विषय अदालत के सामने नहीं है। मीडिया की विभिन्न खबरों के विपरीत भारत सरकार के बारे में कोई चर्चा ही नहीं हुई।’

बुधवार की सुनवाई में क्या हुआ?

बुधवार की सुनवाई के दौरान चोकसी डोमिनिका चाइना फ्रेंडशिप अस्पताल से वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद था. जबकि उसके वकील अदालत में थे। चोकसी व्हीलचेयर पर नीली टी-शर्ट और काले रंग की शॉर्ट्स में मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुआ। जज ने अधिकारियों से कहा कि वह चोकसी को भी कानूनी कार्यवाही के कागजात सौंपें।

उसके वकीलों ने कहा कि चोकसी पुलिस हिरासत में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और उन्हें वापस एंटीगा और बारबुडा भेज दिया जाना चाहिए। स्थानीय मीडिया के अनुसार वकीलों ने यह भी कहा कि चोकसी अपनी सुरक्षा के लिए भुगतान करेंगे। वकीलों ने चोकसी के शरीर पर पाए गए चोट के निशान का मुद्दा उठाया।

जेल में बंद बाबा राम रहीम की बिगड़ी तबीयत, PGI में भर्ती

अगर अदालत चोकसी के खिलाफ आदेश देती है तो उसके पास हाईकोर्ट में अपील करने का विकल्प है। पिछले हफ्ते डोमिनिका सरकार ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा था कि वह एंटीगा और बारबुडा के साथ चोकसी की नागरिकता की स्थिति के बारे में जानकारी ले रही है।

दूसरी ओर चोकसी की गिरफ्तारी ने एंटीगा और बारबुडा और डोमिनिका की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। यहां विपक्षी दलों पर आरोप लगाया गया है कि उसके कई नेता मेहुल का समर्थन कर रहे हैं। डोमिनिकन विपक्ष के नेता लेनोक्स लिंटन को मेहुल चोकसी के भाई चेतन चोकसी से मिलने या उनसे कोई पैसा लेने की खबरों पर खंडन करना पड़ा।

डोमिनिका न्यूज ऑनलाइन के अनुसार एक वीडियो संदेश में लिंटन ने कहा ‘मैं चेतन को नहीं जानता। मैंने उसे कभी नहीं देखा। मैंने उससे कभी बात नहीं की। मैं उनसे कभी नहीं मिला।’ वहीं एक अन्य मीडिया संस्थान एसोसिएट टाइम्स ने आरोप लगाया था कि चोकसी 29 मई को एक निजी जेट से पहुंचे और अगले दिन मैरीगोट इलाके में लिंटन से उनके घर पर मिले। दो घंटे की मुलाकात के दौरान उन्होंने 2 लाख अमेरिकी डॉलर दिए और संसद में इस मुद्दे को उठाने के बदले चुनाव के लिए पैसा देने का वादा किया।

Tags: international Newsmehul choksiNational newsPNB scam
Previous Post

पुलिस की गिरफ्त से हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाना BJP नेता को पड़ा भारी, जारी हुए पोस्टर

Next Post

एक समय पर भारतीय टीम को दो अलग जगहों खेलना आम बात: कोहली

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

गणेश चतुर्थी पर घर ला रहे हैं बप्पा की मूर्ति? खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

08/09/2026
Pitru Paksha
Main Slider

पितृपक्ष में पंचक का साया, श्राद्ध-तर्पण को लेकर क्या हैं धार्मिक मान्यताएं?

08/09/2026
Kanha
Main Slider

कब मनाई जाएगी लड्डू गोपाल की छठी? जानें पूजा और भोग की विधि

08/09/2026
Dhan Singh Rawat
Main Slider

‘रिवायत-ए-रेशम’ फैशन शो में बिखेरी दून सिल्क की रेशमी चमक

07/09/2026
CM Dhami
Main Slider

धामी ने सर्राफ मंडल की भव्य प्रदर्शनी का किया अवलोकन, पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर जोर

07/09/2026
Next Post
Virat Kohli

एक समय पर भारतीय टीम को दो अलग जगहों खेलना आम बात: कोहली

यह भी पढ़ें

Gorakhpur double murder

भाजपा नेता की मां और एकलौते बेटे की कुदल से काटकर निर्मम हत्या, पत्नी-बेटी गंभीर

28/07/2021
Aspirational municipal bodies

महामहिम के बारे में कांग्रेस नेता की टिप्पणी संविधान का अपमान: सीएम योगी

28/07/2022
school bus overturned

बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, करीब छह घायल

18/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version