Main Sliderराष्ट्रीयशिक्षा

शिक्षा मंत्री का फैसला, सात से बढ़ाकर आजीवन की गई TET सर्टिफिकेट की वैधता

शिक्षक बनने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों को शिक्षा मंत्रालय ने बड़ी राहत दी है। अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अवधि 7 वर्ष से बढ़ाकर आजीवन कर दी गई है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बड़ी राहत देते हुए कहा है कि यह फैसला तत्काल लागू किया जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार यह फैसला 10 साल पहले से लागू किया गया है। अर्थात जिनके भी प्रमाण-पत्रों की अवधि इस दौरान पूरी हो चुकी है, वे भी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए पात्र होंगे।

CM योगी का बड़ा फैसला, यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा निरस्त

शिक्षा मंत्रालय ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि वे उन उम्मीदवारों को नए टीईटी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे, जिनकी सात वर्ष की अवधि पहले ही समाप्त हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button