• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाशिवरात्रि से पहले कर लें ये काम, भोलेनाथ की बनी रहेगी कृपा

Writer D by Writer D
12/02/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Mahashivratri

Mahashivratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव विधि-विधान से पूजा की जाती है और बड़े ही धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भक्ति-भाव से पूजा करने से लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह एक ऐसा पर्व है जब भक्त भगवान शिव की आराधना करते हैं और उनकी कृपा पाने की कामना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से मन शांत होता है और यह पर्व आध्यात्मिक विकास में मदद करता है। इस पर्व को मनाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि (Mahashivratri) की तिथि 26 फरवरी दिन बुधवार को 11 बजकर 08 मिनट पर होगी और अगले दिन 27 फरवरी दिन गुरुवार को 08 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर निशिता काल में पूजा का विशेष महत्व होता है। साल 2025 में यह पूजा 27 फरवरी को मध्य रात्रि 12 बजकर 27 मिनट से रात 1 बजकर 16 मिनट तक की जाएगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर रात्रि के प्रथम प्रहर की पूजा का समय शाम 6 बजकर 43 मिनट से रात 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। महाशिवरात्रि के रात्रि द्वितीय प्रहर की पूजा रात 9 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक (27 फरवरी 2025) होगी। रात्रि तृतीय प्रहर की पूजा 27 फरवरी 2025 को रात 12 बजकर 51 मिनट से सुबह 3 बजकर 55 मिनट तक होगी। महाशिवरात्रि के रात्रि चतुर्थ प्रहर की पूजा 27 फरवरी 2025 को सुबह 3 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 59 मिनट तक होगी। पारण का समय 27 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजकर 59 मिनट से 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर घर का पूजा स्थल या मंदिर गंदा रहता है, तो आपके द्वारा की गई पूजा सफल नहीं मानी जाती है। क्योंकि पूजा घर बहुत की पवित्र स्थल माना जाता है इसलिए भी इस स्थान की साफ-सफाई करना जरूरी होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आपके घर का मंदिर गंदा हो तो वहां कभी ईश्वर का वास नहीं होता। इसके साथ ही आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी होने लगता है। लेकिन, सफाई के दौरान कुछ विशेष नियम-कायदे होते हैं जिनका पालन करना आवश्यक माना जाता है।

रात के समय न करें सफाई

ऐसी मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद न सिर्फ मंदिर की बल्कि घर के किसी भी स्थान की साफ-सफाई नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में आने वाली लक्ष्मी रुक जाती है जिससे आपको आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि अगर आप रात में मंदिर की सफाई करते हैं तो देवी-देवता नाराज हो जाते हैं और जीवन में दुख आने शुरू हो जाते हैं।

मंदिर खाली करने के बाद करें सफाई

जब भी आप मंदिर की सफाई करते हैं तो कोशिश करें कि उसमें रखी मूर्तियों और तस्वीरों को पहले हटा दें, फिर ही सफाई करें। जब आप मंदिर की सफाई कर लें, उसके बाद मूर्ती स्थापित करने से पहले उनकी भी साफ करें। मान्यता है कि यदि आपका पूजा स्थल साफ रहता है तो इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होता है और जीवन में उन्नति होती है।

मंदिर के बरतन भी रखें साफ

पूजा के वक्त आप जिन भी बरतनों का उपयोग करते हैं उनको भी हमेशा साफ रखना चाहिए। आप जिस दिये में दीपक जलाते हैं वह आमतौर पर गंदा रहता है, कोशिश करें कि दीपक जलाने से पहले उसे जरूर साफ करें। मान्यता है पूजा में तांबे के बरतनो का इस्तेमाल करना शुभ होता है।

भगवान के कपड़े भी करें साफ

मंदिर में रखी मूर्तियों पर जो कपड़े चढ़े होते हैं उनकी भी सफाई करना जरूरी माना जाता है। कोशिश करें कि मूर्तियों और तस्वीरों की साफ-सफाई के बाद, उन्हें मंदिर में स्थापित करने से पहले ही नए या फिर धुले वस्त्र पहनाएं। इन कामों के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है और पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं होता है। इसके अलावा जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Tags: mahashivratri
Previous Post

इस दिन से अस्त होने जा रहे हैं शनिदेव, ये राशि वालें रहें अलर्ट

Next Post

इस तरह घर में बनाए मैक्रोनी, भूल जाएंगे बाजार का स्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Next Post
macaroni

इस तरह घर में बनाए मैक्रोनी, भूल जाएंगे बाजार का स्वाद

यह भी पढ़ें

arrested

स्मैक के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, भेजा जेल

27/10/2021
arrested

कूटरचित दस्तावेजों से लाखों का लोन लेने वाले दम्पति गिरफ्तार, भेजा जेल

21/02/2021
arrested

दो बच्चों का अपहरण कर दस लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

30/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version