• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अगस्त और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे नवम्बर तक हो पूरा : योगी

Writer D by Writer D
05/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को अगस्त और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य को नवम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिये है।

श्री योगी ने शुक्रवार को पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड, गंगा एवं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुये कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए इसे जुलाई-अगस्त तक पूरा किया जाए। उन्होने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के कार्यों को अक्टूबर-नवम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के कार्यों में तेजी लाते हुए इसे निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण कर सितम्बर-अक्टूबर तक इसका शिलान्यास करवाकर निर्माण कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के त्वरित एवं चहुंमुखी विकास के लिए कटिबद्ध है। विकास से पूरे प्रदेश में रोजगार के अवसर सृजित होंगे और समाज में खुशहाली आएगी।

उन्होने कहा कि इन चारों एक्सप्रेस-वे से आच्छादित क्षेत्रों में स्थित विभिन्न उत्पादन इकाइयों के साथ-साथ नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित किए जाने की सम्भावना बढ़ जाएगी। प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के कार्यों के साथ-साथ दोनों तरफ जनसुविधाओं के विकास, पेट्रोल पम्प, रेस्टोरेण्ट इत्यादि को भी विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि इन एक्सप्रेस-वे के संचालन के उपरान्त लोगों को असुविधा न हो।

कोरोना से आत्मनिर्भर भारत अभियान की रफ्तार धीमी पर संकल्प बरकरार : मोदी

श्री योगी ने सभी एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य के साथ-साथ साइनेज की स्थापना और मार्ग प्रकाश की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। साथ ही, एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग और एम्बुलेंस इत्यादि की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों से एक्सप्रेस-वे गुजर रहे हैं, वहां की स्थानीय लोक कलाओं को पेण्टिंग के माध्यम से प्रदर्शित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों में लगी कम्पनियों को अपने-अपने पैकेज के अन्तर्गत आने वाले सभी गांवों के विद्यालयों में एक-एक स्मार्ट क्लास बनाने के लिए कहा जाए। उन्होंने सभी एक्सप्रेस-वे के इर्द-गिर्द सघन वृक्षारोपण के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में स्थानीय ग्राम वासियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ से प्रारम्भ होकर बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ तथा गाजीपुर से होकर गुजरेगा। इसकी लम्बाई 340.824 किमी है। परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1175 मामले, 3646 मरीज हुए रोगमुक्त

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे से चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया एवं इटावा लाभान्वित होंगे। परियोजना की कुल भौतिक प्रगति लगभग 61 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर तथा आजमगढ़ जनपद लाभान्वित होंगे। तीन जून तक क्लीयरिंग एण्ड ग्रबिंग 98 प्रतिशत एवं मिट्टी का कार्य 48.10 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। मेरठ से प्रारम्भ होकर प्रयागराज तक प्रस्तावित 594 किमी लम्बे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, अवस्थापना एवं औद्यागिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव वित्त एस राधा चौहान, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Tags: cm yogiPurvanchal Expresswayup newsYogi News
Previous Post

कोरोना से आत्मनिर्भर भारत अभियान की रफ्तार धीमी पर संकल्प बरकरार : मोदी

Next Post

पूर्व सैनिक की बेटी की निर्मम हत्या कर फांसी पर लटकाया शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
Next Post
brutual murder

पूर्व सैनिक की बेटी की निर्मम हत्या कर फांसी पर लटकाया शव

यह भी पढ़ें

Pitru Paksha

इस दिन से शुरू होगा पितृपक्ष, तर्पण के दौरान जरूर करें ये काम

07/09/2024
UP JEE

पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को दिया अतिरिक्त समय

22/11/2020
beaten

मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने छात्र को पीटा, FIR  दर्ज

22/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version