• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश के अब सिर्फ आठ जिलों में 600 से अधिक एक्टिव केस

Writer D by Writer D
05/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार कम होते प्रभाव के बीच बरेली और बुलंदशहर जिले भी 600 से कम एक्टिव केस वाले जिलाें में शामिल हो गये है जिसके चलते अब 67 जिलों को आंशिक कोरोना कर्फ्यू से राहत मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उम्मीद जाहिर की है कि साप्ताहिक बंदी की अवधि खत्म होने तक कुछ और जिलों में भी एक्टिव मामलों की संख्या 600 से कम होगी और वहां भी कोरोना कर्फ्यू से मुक्ति मिलेगी। हालांकि उन्होने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर मास्क पहन कर निकले और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते रहें।

कोरोना प्रबंधन के लिये टीम-09 की बैठक में श्री योगी ने कहा कि राज्य में अब 19,438 कोरोना केस एक्टिव हैं जबकि रिकवरी दर 97.6 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 10 लाख 32 हजार 967 कोविड टेस्ट किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोविड टेस्ट पॉजिटिविटी दर मात्र 0.4 फीसदी रही। बीते 24 घंटों में 1,092 नए मरीज पाए गए हैं। इसी अवधि में 4,346 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह अब तक कुल 16 लाख 56 हजार 763 प्रदेशवासी कोरोना से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी : टंडन

उन्होने कहा कि कोरोना के कम होते संक्रमण दर के दृष्टिगत 600 एक्टिव केस से कम संख्या वाले 64 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट दी गई है। ताजा स्थिति के अनुसार बुलंदशहर और बरेली जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 600 से कम हो गई है। दो दिवसीय प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बन्दी के समाप्त होने के बाद आगामी सोमवार से इन दोनों जिलों को भी सप्ताह में पांच दिन सुबह 07 बजे से सायं 07 बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जाए। प्रदेश के 67 जिलों में कुल एक्टिव केस की संख्या 600 से कम हो गई है। रिकवरी की स्थिति को देखें तो सोमवार तक चार-पांच और जिलों के भी 600 एक्टिव केस से कम की श्रेणी में आने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 01 करोड़ 98 लाख 38 हजार 187 डोज लगाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 04 लाख 01 हजार 582 लोगों ने टीका-कवर प्राप्त किया। सोमवार से महिलाओं के सुविधाजनक टीकाकरण के लिए पृथक बूथ भी संचालित किए जाएंगे। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर CM योगी ने जताया शोक

उन्होने कहा कि जून माह में सरकार का लक्ष्य एक करोड़ लोगों को टीका-कवर से आच्छादित करना है, जबकि जुलाई में इसे दो से तीन गुना तक विस्तार देने की योजना है। इसके मद्देनजर बड़ी संख्या में वैक्सीनेटर की आवश्यकता होगी। नर्सिंग कॉलेजों के प्रशिक्षु विद्यार्थियों को टीकाकरण के संबंध में प्रशिक्षित किया जाए। प्रशिक्षण की यह कार्यवाही अगले सप्ताह से प्रारंभ कर दिया जाए।

Tags: cm yogicorona curfew in upYogi News
Previous Post

कोरोना से ज्यादा भाजपा सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त है : अखिलेश

Next Post

योगी सरकार को युवाओं की बिलकुल भी चिंता नहीं है : लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Next Post
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

योगी सरकार को युवाओं की बिलकुल भी चिंता नहीं है : लल्लू

यह भी पढ़ें

CM Dhami

लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी का जीवनः सीएम धामी

08/09/2022
sushant- karan

सुशांत और करण वाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बोले- बड़ा बेवकूफ है यार तू!

26/08/2020
akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड के टॉपर्स को बांटे लैपटॉप, सरकार पर कसा तंज

01/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version