• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मलयालम’ बोलने पर बैन मामले में अस्पताल का यू टर्न, वापस लिया आदेश

Writer D by Writer D
06/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
ban on speaking 'Malayalam'

ban on speaking 'Malayalam'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल ने 24 घंटे में ही उस आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें नर्सिंग स्टाफ के ‘मलयालम’ बोलने पर रोक लगा दी गई थी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अस्पताल प्रशासन से इससे संबंधित आदेश वापस लेने के लिए कहा है। दिल्ली सरकार की ओर से इस तरह का आदेश जारी करने के लिए जीबी पंत अस्पताल के एमएस को नोटिस भी जारी किया गया है।

जीबी पंत अस्पताल के एमएस से नोटिस जारी कर यह पूछा गया है कि इस तरह का आदेश कैसे जारी किया गया। इस संबंध में जीबी पंत नर्सेस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट लीलाधर रामचंदानी ने बताया कि दिल्ली सचिवालय से एक शिकायत फॉरवर्ड होकर नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के पास आई थी। उसी आधार पर ये सर्कुलर जारी किया गया था जिसे मेडिकल डायरेक्टर की जानकारी में आने के बाद वापस ले लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि नर्सिंग स्टाफ में आपस में धर्म या भाषा को लेकर कोई विरोधाभास नहीं है। रामचंदानी ने कहा कि हमलोग एकजुटता के साथ काम कर रहे हैं और करते रहेंगे।

इस अस्पताल का विवादित फरमान, नर्सों के ‘मलयालम’ बोलने पर लगया बैन

दरअसल, जीबी पंत अस्पताल की ओर से एक दिन पहले ही यह आदेश जारी किया गया था कि बातचीत के लिए नर्सिंग स्टाफ केवल हिंदी या अंग्रेजी भाषा में ही बात करेंगे। इन दो भाषाओं को छोड़कर किसी अन्य भाषा में बात करते पाए जाने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई थी। जीबी पंत अस्पताल ने इससे संबंधित सर्कुलर एक शिकायत के बाद जारी किया था।

अस्पताल प्रशासन को मिली शिकायत में यह कहा गया था कि नर्सिंग स्टाफ अपनी लोकल भाषा मलयालम में बात करते हैं। शिकायतकर्ता ने कहा था इससे मरीजों को उनकी बात समझने में परेशानी होती है। अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की ओर से आपसी बातचीत के लिए मलयालम भाषा का उपयोग किए जाने की शिकायत पर अस्पताल की ओर से सर्कुलर जारी कर हिंदी या अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा के उपयोग पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।

पिज्जा की होम डिलिवरी हो सकती है तो राशन की क्यों नहीं? : केजरीवाल

जीबी पंत अस्पताल के इस फरमान का काफी विरोध हुआ। मामले ने सियासी रूप ले लिया और कई नेताओं ने इसका खुलकर विरोध किया। केरल के वायनाड से सांसद और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस फरमान को भाषा के आधार पर भेदभाव बताते हुए कहा था कि मलयालम भी उतनी ही भारतीय भाषा है जितनी कोई अन्य भाषा। बहरहाल, बढ़ते विरोध को देख दिल्ली सरकार ने अस्पताल से आदेश वापस लेने के लिए कह दिया है।

Tags: ban on speaking 'Malayalam'delhi newsGB Pant HospitalNational news
Previous Post

बाहुबली अतीक अहमद के भाई पर गिरी गाज, सरकार ने की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Next Post

बुंदेलखंड ने बनाया दूध उत्पादन में रिकॉर्ड, महिलाओं को मिला रोजगार

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
Next Post
milk production

बुंदेलखंड ने बनाया दूध उत्पादन में रिकॉर्ड, महिलाओं को मिला रोजगार

यह भी पढ़ें

attack on the Forest Department team

जन चौपाल में शिकायतकरता के साथ रोजगार सेवक ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज

06/02/2021
CM Dhami

सीएम धामी से मिले एचडीएफसी बैंक के प्रमुख

21/01/2023
Ram Mandir

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की जांच में बड़ा मोड़, चंपत राय समेत तीन नामों पर फोकस

30/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version