• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस अस्पताल का विवादित फरमान, नर्सों के ‘मलयालम’ बोलने पर लगाया बैन

Writer D by Writer D
06/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
ban on nurses speaking 'Malayalam'

ban on nurses speaking 'Malayalam'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय राजधानी के जीबी पंत अस्पताल ने एक विवादित फरमान जारी कर दिया है। अस्पताल ने आदेश दिया गया है कि सभी नर्सिंग स्टाफ बातचीत के लिए केवल हिंदी या अंग्रेजी में बात करेंगे बाकी भाषा में बात करने पर वे कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

अब इस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दखल दी है। राहुल ने कहा है कि मलयालम भी उतनी ही भारतीय भाषा है जितनी की कोई भाषा। भाषाओं के नाम पर भेदभाव बंद किया जाना चाहिए।

दरअसल अस्पताल को एक शिकायत मिली थी कि नर्सिंग स्टाफ अपने राज्य या लोकल भाषा में बात करते हैं। जिसके कारण मरीजों को असुविधा होती है।

सुवेन्दु अधिकारी और उनके भाई पर लगा चोरी का आरोप, FIR दर्ज

जीबी पंत अस्पताल ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक सर्कुलर जारी किया है और जिसमें कहा गया है कि ऐसी शिकायत मिली है कि अस्पताल के वर्किंग प्लेस पर कम्युनिकेशन के लिए मलयालम भाषा का उपयोग किया जा रहा है। जबकि अधिकतर मरीज, और अन्य लोग इस भाषा को नहीं जानते हैं, जिसके कारण वे असहाय और असुविधा महसूस करते हैं। इसलिए सभी नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिया जाता है कि वे कम्युनिकेशन की भाषा के रूप में केवल और केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ही उपयोग करें। अन्यथा उन पर सीरियस एक्शन लिया जा सकता है।

ये सर्कुलर जीबी पन्त अस्पताल की नर्सिंग सुपरिटेंडेंट ने 5 जून यानी कल जारी किया है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस मामले पर गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखते हुए कहा है ”ये आश्चर्यजनक है कि भारत जैसे लोकतान्त्रिक देश में एक सरकारी संस्थान अपनी नर्सों से कह सकता है कि वे उन लोगों से भी अपनी मातृभाषा में बात न करें जो उन्हें समझ सकते हैं। ये एकदम अस्वीकार्य है। मानवाधिकारों का उल्लंघन है” बता दें कि इस अस्पताल में बड़ी संख्या में केरल की नर्सें काम करती है। और इन नर्सों की भाषा मलयालम है।

देश में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी, रिकवरी दर बढ़कर हुई 93.67 फीसदी

केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने इस सर्कुलर का विरोध किया है और कहा है कि मलयालम उतनी ही भारतीय है जितनी कि कोई और भाषा।

कांग्रेस सांसद और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को एक पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है मलयालम नर्सों के लिए मातृभाषा है और ऐसा सर्कुलर उनके साथ बहुत ही विभेदकारी है। उनके मूलाधिकार का भी उल्लंघन है। इस सर्कुलर को जल्द से जल्द वापस लिया जाए।

Tags: ban on nurses speaking 'Malayalam'delhi newsGB Pant HospitalNational newsrahul gandhi
Previous Post

सुवेन्दु अधिकारी और उनके भाई पर लगा चोरी का आरोप, FIR दर्ज

Next Post

नाबालिग के साथ एक ही रात में तीन बार हुई दरिंदगी, छह आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
rape

नाबालिग के साथ एक ही रात में तीन बार हुई दरिंदगी, छह आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ के कण कण में बसी हुई है भगवान श्रीराम की स्मृतियां: मुख्यमंत्री साय

26/12/2024
Ram Mandir

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
cm yogi

दिल्ली में जितना अधिकार केजरीवाल का उतना अन्य राज्यों से आए लोगों का- सीएम योगी

10/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version