• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार वर्ष में चार लाख युवाओं को दी सरकारी नौकरी : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
06/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने चार वर्षों में चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। सभी चयन परीक्षाओं में नियमों का पूर्ण पालन करते हुए समयबद्ध ढंग से योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की गई। राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं, नौजवानों आदि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह बातें रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एक ओर प्रदेश की जनता को महामारी से बचाने का कार्य हो रहा है, तो दूसरी ओर रोजगार व आर्थिक विकास की गति संचालित हो रही है। प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत बड़े पैमाने पर निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से विगत 04 वर्षों में लगभग 04 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई गई हैं।

योगी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आगामी समय में भी पूरी तेजी से पारदर्शितापूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संचालित रखा जाएगा। मिशन रोजगार के तहत अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी व स्वरोजगार से जोड़ा गया है। आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए समाज के गरीब और वंचित वर्गों के लोगों को भी आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है।

कौन होगा यूपी पुलिस का नया DGP, रेस में शामिल 3 अधिकारी

उधर, राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सम्मिलित व्यायाम प्रशिक्षक एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा-2018 के अन्तर्गत व्यायाम प्रशिक्षक के 28 तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 531 अभ्यर्थियों के चयन का अन्तिम चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना कालखण्ड के दौरान विगत 16 अक्टूबर, 2020 को बेसिक शिक्षा परिषद के 31 हजार 277 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 3 हजार 317 सहायक अध्यापकों को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र/पदस्थापन आदेश निर्गत किए गए। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 1 हजार 438 नवचयनित अवर अभियन्ताओं को नियुक्ति एवं पदस्थापन पत्र वितरित किए गए। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 37 हजार नवचयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 3 हजार,209 नवचयनित नलकूप चालकों को नियुक्ति एवं पदस्थापन पत्र का वितरण किया गया।

कोविड से निराश्रित हुए बच्चों को अब 23 साल तक मदद की तैयारी

प्रवक्ता ने जानकारी दी कि आयुष विभाग के नवचयनित 1 हजार, 065 आयुर्वेद/होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कुल 436 प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन/दिव्यांगजन विशेष चयन) परीक्षा-2018 में उपजिलाधिकारी के पद पर चयनित 97 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

प्रवक्ता ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 271 नवचयनित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। प्रान्तीय पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

 

Tags: cm yogicm yogi adityanathemployment in upup newsYogi AdityanathYogi News
Previous Post

कौन होगा यूपी पुलिस का नया DGP, रेस में शामिल 3 अधिकारी

Next Post

कुख्यात डॉन खान मुबारक का करीबी शूटर परवेज़ को STF ने किया ढेर

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
shooter Parvez was killed by STF

कुख्यात डॉन खान मुबारक का करीबी शूटर परवेज़ को STF ने किया ढेर

यह भी पढ़ें

Sawan

सावन माह की शुरुआत और अंत दोनों ही बेहद शुभ, भोलेनाथ से मिलेगा मनवांछित फल

26/06/2024
CM Yogi

मुख्यमंत्री के समक्ष छात्रों ने साझा की अपनी सफलता की प्रेरक कहानियां

25/01/2026
Kharna

छठ पूजा का दूसरा दिन आज, जानें खरना का महत्व और पूजन विधि

26/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version