• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

40 साल पुराने हैंडपंप को लेकर विवाद, कांग्रेस के पूर्व मंत्री और MLA हिरासत में

Writer D by Writer D
08/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, सहारनपुर
0
congress leader arrested

congress leader arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थाना क्षेत्र में एक हैंडपंप प्रशासन के लिए बना सिरदर्द। पहले एक शिकायत हैंडपंप को जिला प्रशासन ने उखड़वाया तो कांग्रेस नेता विरोध में उतर आए। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि हैंडपंप वहीं दोबारा लगवा दिया जाएगा तो इसके विरोध में हिंदू संगठन ने विरोध शुरू कर दिया और बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों ने कस्बे में जुलूस निकालकर कोतवाली बेहट में धरना दिया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद ही धरना समाप्त किया गया।

इस आश्वासन की खबर कांग्रेसियों का लगी तो एक बार फिर धरने की तैयारी होने लगी। आज मंगलवार को हैंडपंप लगवाने को लेकर धरने पर बैठने जा रहे कांग्रेस के 2 विधायकों पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के बेहट विधायक नरेश सैनी और सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर को हिरासत में लिया गया है। पूर्व मंत्री शायान मसूद को भी हिरासत में लिया गया।

एसपी देहात, सीओ बेहट ने ये कार्रवाई की है। इस दौरान एडीएमई व एसडीएम बेहट मौजूद रहे। दरअसल दो विधायक और पूर्व मंत्री हाइवे पर ही धरने पर बैठ गए थे। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। कोतवाली बेहट कस्बे का ये मामला है। इसके बाद पुलिस ने नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई है। इस कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है।

सरकारी अनुदान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार कुछ समय बाद सभी कांग्रेस नेताओं को पुलिस लाइन में लाकर निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। वहीं पुलिस लाइन में अपने समर्थकों के साथ पूर्व विधायक व कांग्रेस महासचिव इमरान मसूद भी पहुंचे। इमरान मसूद ने इस दौरान कहा कि एक नल का मामला है। बेवजह इसे तूल दिया जा रहा है। दो व्यक्तियों के बीच का मामला है, एक की दुकान के सामने ये नल है, जो हटवाना चाहता है। वहीं दूसरा चाहता है कि उसके सामने नल लग जाए। प्रशासन से 60 साल पुराने इस नल को क्यों हटवा दिया, इसका जवाब उनके पास नहीं है। अब आश्वासन दिया है कि नल लगा देंगे, तो हम राजी हैं। हमें बेवजह झगड़ा नहीं करना है।

दरअसल, पूरा मामला जनपद सहारनपुर के कस्बा बेहट का है। बेहट कस्बे के मोहल्ला मनिहारान में करीब 40 वर्ष पुराना एक सरकारी हैंडपंप लगा हुआ था, जिसे एक दुकानदार की शिकायत पर स्थानीय प्रशासन ने उखड़वा दिया. हैंडपंप उखाड़े जाने के विरोध में कांग्रेस के बेहट विधायक नरेश सैनी, सहरानपुर देहात विधायक, विधायक मसूद अख्तर सपा नेता व पूर्व एमएलसी उमर अली खान, पूर्व मंत्री शायान मसूद, बेहट चेयरमैन अब्दुल रहमान उर्फ शालू, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन सहित कई जिला पंचायत सदस्यों ने धरना दिया था। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम ने उसी स्थान पर दोबारा हैंडपंप लगाए जाने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया था।

समर्पण कर चुके पूर्व नक्सली का नक्सलियों ने किया अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

एसडीएम द्वारा उसी स्थान पर दोबारा हैंडपंप लगाए जाने के आश्वासन के विरोध में अब हिंदू संगठनों में उबाल आ गया। हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता संघ कार्यालय पर इकट्ठा हुए और यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

इंस्पेक्टर बेहट राजकुमार शर्मा ने समझाने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता एसडीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। बाद में एसडीएम बेहट मौके पर पहुंचे, जिन्हें हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। मामले में बजरंग दल के मेरठ प्रान्त संयोजक विकास त्यागी का कहना है कि यदि दोबारा उस स्थान पर हैंड पंप लगाया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

Tags: Congress leader arrestedcrime newspolitical newsSaharanpur newsup news
Previous Post

सरकारी अनुदान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

Next Post

फावड़े से सिर को धड़ से अलग कर बोला हत्यारा- मैं हूं खूनी…

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Next Post
murder

फावड़े से सिर को धड़ से अलग कर बोला हत्यारा- मैं हूं खूनी...

यह भी पढ़ें

Sanjay Dutt

संजय दत्त का हुआ कैंसर पर काबू

20/10/2020
Yakub Qureshi

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को सोनभद्र, इमरान को सिद्धार्थनगर व फिरोज को बलरामपुर जेल भेजा

17/01/2023
rajnath singh

चुनावी रैली के दौरान अचानक मंच पर गिरे राजनाथ सिंह, और फिर जो हुआ….

17/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version