• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्री काशी विश्वनाथ दरबार में हर-हर महादेव के लगे गगनभेदी उद्घोष

Writer D by Writer D
08/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्री काशी विश्वनाथ दरबार में मंगलवार को पूरे दिन हर-हर महादेव का गगनभेदी उद्घोष गुंजायमान रहा। कोरोना संक्रमण काल में लगभग 54 दिन बाद दरबार आम शिवभक्तों ​के लिए खुलते ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर आस्थावानों की कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन कर दरबार में हाजिरी लगाई और बाबा के दिव्य ज्योर्तिलिंग का दर्शन कर निहाल हो गये।

दर्शन पूजन के दौरान शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच बाबा से घर परिवार में सुख शान्ति और महामारी कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए गुहार भी लगाई। मंदिर में श्रद्धालुओं को झांकी दर्शन मिल रहा है, गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। ज्योर्तिलिंग पर माला-फूल, दूध, भस्म चढ़ाने के लिए भी अनुमति नहीं है। इसके पहले मंदिर में कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन की अनुमति रही। शिवभक्तों को तीन दिन पूर्व का आरटीपीसीआर निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया था। जिससे आम भक्तों के साथ बाहर से आए शिवभक्त दर्शन पूजन से वंचित रह जाते थे।

मंगलवार को श्री संकटमोचन दरबार भी आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मंदिर में कोविड प्रोटोकॉल के तहत भक्तों को दर्शन पूजन की अनुमति मिल रही थी। अनलॉक के पहले मंगलवार को दर्शन-पूजन करने के लिए युवाओं की कतार लग गई। लेकिन मंदिर प्रशासन ने कोविड के नियमों के अनुसार मुख्य गेट से पांच-पांच लोग जो मास्क लगाये थे, उनको ही प्रवेश दिया।

उत्तर प्रदेश में अब तक 46.96 मीट्रिक टन हुई गेहूं की खरीद

मंदिर से पांच लोग जब दर्शन करके निकास द्वार से निकल जाते थे, उसके बाद ही पांच लोगों को प्रवेश दिया जा रहा था। मंदिर के महंत प्रो.विश्वम्भर नाथ मिश्र ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर में नियमों को पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है। अनलॉक में लोग आस्था लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं, उनकी आस्था को देखते हुए पूरी सुरक्षा के साथ मंदिर प्रशासन दर्शन-पूजन करा रहा है।

Tags: Kashi vishwanathup newsvaranasi news
Previous Post

धर्मेंद्र 85 साल की उम्र में स्विमिंग पूल में वर्कआउट करते आए नज़र

Next Post

एक्टर रणवीर सिंह अपनी नई आलीशान गाड़ी के साथ आए नजर

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
Actor Ranveer Singh came with his new luxurious car

एक्टर रणवीर सिंह अपनी नई आलीशान गाड़ी के साथ आए नजर

यह भी पढ़ें

dead body found

दिल्ली : नाले में मिला युवती का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

27/09/2020
Stuffed Karela

करेला बन जाएगा सबका फेवरेट, इस तरह से बनाएं

24/04/2026
AK Sharma

नासा और आईएसएस ने भी इस प्रकाश गंगा की प्रशंसा की: एके शर्मा

28/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version