• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम योगी, बदरीनाथ के ब्रह्म कपाल तीर्थ में किया पितृ तर्पण

Writer D by Writer D
08/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुप्तेश्वर। भगवान बदरी विशाल के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham)  नहीं पहुंच सके थे। वह सीधे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।

सीएम योगी (CM Yogi) का कार्यक्रम शनिवार को केदारनाथ में रात्रि विश्राम का था, लेकिन दोपहर बाद पूरी घाटी में कोहरा छा गया, जिससे उनका हेलिकॉप्टर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गया। आज रविवार सुबह बदरीनाथ के ब्रह्म कपाल तीर्थ में पितृ तर्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ पहुंचे।

शनिवार को योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का केदारनाथ (Kedarnath Dham)  आने का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री के केदारनाथ धाम में आगमन को लेकर प्रशासन, पुलिस, बीकेटीसी द्वारा सभी तैयारियां की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक चौबंद किया गया। सीएम योगी के स्वागत के लिए कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी केदारनाथ पहुंच गए, लेकिन मौसम ने सभी को निराश कर दिया।

CM Yogi Adityanath visited Badrinath-Kedarnath offered Pitru Tarpan at Brahma Kapal met army personnel at Mana

दोपहर तक यहां कई हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी, लेकिन करीब ढाई बजे मौसम खराब हो गया। सीएम की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया।

बदरीनाथ धाम दर्शन के बाद सीएम योगी (CM Yogi) आज रविवार सुबह केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham)  के दर्शन के लिए पहुंचे। इससे पहले सीएम योगी शनिवार को भारत- तिब्बत सीमा माणा पास बार्डर घसतोली में सेना के जवानों के बीच गए थे।

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम योगी, सीमा पर तैनात जवानों की हौसला-अफजाई

उन्होंने बदरीनाथ धाम में निर्माणाधीन यूपी भवन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग को कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Tags: badrinath dhamcm dhamidehradun newsKedarnath dhamLucknow NewsNational newsup newsUttarakhand News
Previous Post

Afganistan Earthquake: मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 500, 1000 से अधिक लोग घायल

Next Post

OMG! डीएम से लगाई पत्नी के अंतिम संस्कार की गुहार, पैसे मिलते ही बुजुर्ग फुर्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
DM Dr. Dinesh Chandra

OMG! डीएम से लगाई पत्नी के अंतिम संस्कार की गुहार, पैसे मिलते ही बुजुर्ग फुर्र

यह भी पढ़ें

Night curfew

पंजाब में बढ़ा कोरोना का कहर, अब रात नौ बजे के बाद बाहर निकलने पर पाबंदी

18/03/2021
Flipkart Buy Buy Sale 2025: सेल शुरू होते ही धड़ाम हुई इन स्मार्टफोन्स की कीमतें, लपक लें मौका

Flipkart Buy Buy Sale 2025 ऑन—स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त प्राइस ड्रॉप, लपक लें मौका

06/12/2025
mukhtar ansari

मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा सदस्यता रद्द कराएगी योगी सरकार

07/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version