• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

OMG! डीएम से लगाई पत्नी के अंतिम संस्कार की गुहार, पैसे मिलते ही बुजुर्ग फुर्र

Writer D by Writer D
08/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
DM Dr. Dinesh Chandra

DM Dr. Dinesh Chandra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। पत्नी के अंतिम संस्कार का बहाना कर एक बुजुर्ग ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र (DM Dr. Dinesh Chandra) से दो हजार रुपये ले उड़ा। जिलाधिकारी ने मानवता के नाते उसकी मदद की और अंतिम संस्कार का सामान दिलाने के लिए लेखपाल को उसके साथ भेजा, लेकिन बीच रास्ते में ही बुजुर्ग गायब हो गया। पूरे मामले की जांच की गई तो खुलासा हुआ कि बुजुर्ग ने जो पता बताया था उस नाम पर कोई नहीं रहता और न ही किसी की मौत हुई। यह मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

दरअसल, शनिवार दोपहर के समय जिलाधिकारी (DM Dr. Dinesh Chandra) अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान एक बुजुर्ग (65) वहां पहुंचा और फफक-फफक रोने लगा। जिसने अपना नाम मवीकलां की कांशीराम कॉलोनी निवासी प्रकाश बताया।

कहा कि साहब, मेरी पत्नी फुल्ली (58) की बीमारी से मौत हो गई है, जिसका शव घर पर रखा हुआ है। एक बेटा था जो घर छोड़कर जा चुका है। अब मेरे पास इतने भी रुपये नहीं है कि उसका अंतिम संस्कार कर सकूं।

इस पर जिलाधिकारी (DM Dr. Dinesh Chandra) ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत उसे दो हजार रुपये दिए। साथ ही कहा तहसीलदार अमित कुमार को निर्देश दिए कि लेखपाल को साथ भेजकर अंतिम संस्कार के लिए सामान दिलाओ। इसके अलावा किसी मद के माध्यम से तेहरवीं के दिन 10 हजार रुपये भी दिए जाएं।

श्मशानघाट में तलाशता रहा लेखपाल

जिलाधिकारी (DM Dr. Dinesh Chandra) के निर्देश पर एक लेखपाल को बुजुर्ग के साथ अंतिम संस्कार का सामान दिलाने के लिए भेजा गया। कार्यालय से बाहर निकलने के बाद बुजुर्ग ने कहा कि आप सीधे श्मशान घाट पर मिल जाओ। लेखपाल बाइक पर था और बुजुर्ग साइकिल पर, जो हसनपुर चुंगी तक साथ था। इसके बाद बुजुर्ग रास्ते से गायब हो गया। लेखपाल पहले एक और दूसरे श्मशानघाट में जाकर बुजुर्ग को तलाश करता रहा, लेकिन कोई पता नहीं चला। लेखपाल कांशीराम कॉलोनी में उस पते पर पहुंचा जो बुजुर्ग ने बताया था। तब जाकर पता चला कि वहां इस नाम से कोई नहीं है और न ही किसी की मौत हुई है।

केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम योगी, बदरीनाथ के ब्रह्म कपाल तीर्थ में किया पितृ तर्पण

बुजुर्ग ने पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए मदद मांगी थी। इंसानियत के नाते उसे दो हजार रुपये दिए गए थे और लेखपाल को सामान दिलाने के लिए साथ भेजा था। जब जांच पड़ताल की गई तो वह फर्जी निकला। जिसकी तलाश की जा रही है। – डॉ. दिनेश चंद्र (DM Dr. Dinesh Chandra), जिलाधिकारी सहारनपुर

Tags: DM Dr. Dinesh ChandraSaharanpur newsup news
Previous Post

केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम योगी, बदरीनाथ के ब्रह्म कपाल तीर्थ में किया पितृ तर्पण

Next Post

इजरायल-हमास के बीच छिड़ी जंग के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post
Israel-

इजरायल-हमास के बीच छिड़ी जंग के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

यह भी पढ़ें

Farooq Abdullah

कृषि कानून रद्द होने के बाद फारुक अब्दुल्ला ने उठाई अनुच्छेद 370 बहाल करने की मांग

19/11/2021

फिल्म जगत की दिग्गज एक्ट्रेस का निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

01/01/2022
Dhanteras

धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये चीज, धन-समृद्धि में होगी बढ़ोत्तरी

18/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version