• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रवासियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, आठ की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
20/04/2021
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
bus accident

bus accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली से टीकमगढ़ जा रही सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर जोरासी घाटी के पास पलट गई। हादसे में 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं तो आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें ग्वालियर जेएच में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। सवारियों के बारे में बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर थे जो लॉकडाउन के डर के चलते दिल्ली से पलायन कर छतरपुर और टीकमगढ़ जिले में अपने घर जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगवार सुबह 9:00 बजे के आसपास जोरासी घाटी के पास घटी। ड्राइवर ने गाड़ी को तेज गति से चलाते हुए डिवाइडर में टक्कर मार दी जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और जैसे-तैसे मजदूर बस से बाहर निकले। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल बिलौआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस में से निकाला गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर एसपी अमित सांघी, डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा और परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तत्काल क्रेन की सहायता से बस को उठाया गया और मजदूरों को निकाला गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई जबकि आठ गंभीर घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। साथ ही अन्य मजदूरों को अन्य बस की सहायता से अपने गंतव्यों पर भेजा गया।

जिलाधिकारी ने चार अपराधियों को 6 माह के लिए जिला बदर

बस के बारे में बताया जा रहा है कि बस स्लीपर कोच थी और उसमें क्षमता से अधिक सवारी भरी हुई थी। सबसे बड़ी बात इस बस में टीकमगढ़ छतरपुर जिले के मजदूर सवार थे जो दिल्ली में कोरोना के चलते लगने वाले लॉकडाउन के भय के कारण अपने अपने गांव जाने के लिए निकल दिए हैं। परिवहन विभाग हर बार की तरह हादसे के बाद कार्रवाई की बात कर रहा है।

इस घटना में भी साफ देखा जा सकता है कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थीं। मजदूरों का कहना है कि 200 लोग बस में सवार थे और कुछ लोग छत पर बैठे हुए थे। लोगों का कहना है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और उसका धौलपुर के पास एक ट्रक से हादसा भी हुआ था पर इसके बावजूद बस स्टाफ ने सबक नहीं लिया और जौरासी घाटी पर आकर यह घटना घट गई।

चार साल से जनता को धोखा दे रही है भाजपा सरकार : अखिलेश

ग्वालियर एसपी का साफ तौर पर कहना है कि क्षमता से अधिक सवारियां थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है। मामले को लेकर कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग के अधिकारी अभी भी जांच की बात कह रहे हैं। उनका तर्क है कि यह जांच का विषय है कि क्षमता से अधिक सवारी थी या नहीं पर वीडियो देखकर साफ लगता है कि बस क्षमता से अधिक भरी हुई थी इसी कारण यह हादसा हुआ है।

Tags: Bus accidentcrime news
Previous Post

राजधानी में पांच अस्पताल बने डेडीकेटेड कोविड अस्पताल : सुरेश खन्ना

Next Post

साधू-संतों ने भक्तों से की अपील, घर पर ही मनाएं रामनवमी

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
Ram Navami

साधू-संतों ने भक्तों से की अपील, घर पर ही मनाएं रामनवमी

यह भी पढ़ें

आईपीएल 2021 IPL 2021

आईपीएल 2021 का काउंटडाउन शुरु, इस दिन खेला जाएगा उद्घाटन मैच!

31/01/2021
share market

गिरावट के बाद शेयर मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स ने भी लगाई ऊंची छलांग

29/11/2022

राहुल ने पीएम पर बोला हमला,कहा- महंगाई के लिए एक व्यक्ति ज़िम्मेदार हैं

01/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version