• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी का मुकाबला वही कर सकता है जो अपने उसूलों पर कायम रहे : प्रमोद कृष्णम

Writer D by Writer D
09/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Pramod Krishnam

Pramod Krishnam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस पार्टी के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर कहा कि ‘योगी आदित्यनाथ का मुकाबला वही कर सकता है जो अपने उसूलों पर कायम रहे।’

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा का चुनाव नजदीक आ गया है। ऐसे में पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर बरसने लगी हैं। सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के वैक्सीन लगवाने के बाद प्रमोद कृष्णम ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जमकर लताड़ लगाई है।

अखिलेश पर प्रहार करते हुए प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करके कहा कि योगी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) का मुक़ाबला वही कर सकता है जो अपने उसूल और अपनी बात पे क़ायम रह सकता हो, लाल टोपी जेब में रखने से कोई नेता नहीं बनता।

UP चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए जितिन प्रसाद

इस ट्वीट के बाद सपा खेमे को मिर्ची लग गई है। सपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि आचार्य जी जवाब बहुत कड़वा दे सकता हूं, लेकिन आप की तरह भाजपा को परोक्ष या अपरोक्ष मदद नहीं करना चाहता हूं। ध्यान भटकाने वाला काम ना करें।

बता दें कि कुछ माह पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वैक्सीन को भाजपाई वैक्सीन बताकर न लगवाने की बात कही थी। वहीं, अब अखिलेश ने पिता मुलायम सिंह को अपनी उपस्थिति में ही वेक्सीन लगवाई। यही नहीं, उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की है और कहा कि वे वैक्सीन लगवाएंगे। इस विरोधाभाष को लेकर सपा और अखिलेश भाजपा सहित अन्य विरोधी पाटिर्यों के निशाने पर हैं।

Tags: Pramod Krishnam
Previous Post

यूपी में मंद पड़ी कोरोना की रफ्तार, रिकवरी दर बढ़कर हुई 98 फीसदी

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
Kamal Nath

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

यह भी पढ़ें

SSC SI पेपर-1 परीक्षा का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करें चेक

26/02/2021
CM Dhami

उत्तराखंड में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर रिपोर्ट सौंपी, मुख्यमंत्री से मिले आयोग अध्यक्ष

27/02/2025
PM Shahbaz Sharif

मोदी सरकार की पाकिस्तान पर एक और डिजिटल स्ट्राइक, पीएम समेत 16 यूट्यूब चैनल बैन

02/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version