Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमसिद्धार्थनगर

चोरी के माल सहित तीन चोर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे में हुए चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी हुए नकद रुपये व जेवरात बरामद कर लिए है तथा चोरी में लिप्त तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।
बुद्धवार को प्रेस वार्ता कर सदर सीओ राणा महेंद्र प्रताप ने बताया कि 8 जून की रात बर्डपुर कस्बा निवासी अशोक कुमार जायसवाल ने पुलिस को सूचना दिया कि उनके घर मे छत के रास्ते घुस कर कुछ अज्ञात चोरों ने लगभग एक लाख रुपये नकद व जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी के सामान का बंटवारा करते हुए तीन चोरों को एक गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गये आरोपितों की पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के सहजनवा निवासी अजीत कुमार पुत्र शिव कुमार, अनुज पुत्र टिर्रा व मोनू पुत्र गब्बर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 98 हजार 5 सौ रुपये नकद सहित सभी जेवरात बरामद कर लिया है। बरामदगी टीम में मोहाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश दूबे, उपनिरीक्षक सतीश कुमार सिंह, मनोज श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी राजमंगल यादव, प्रमोद कुमार, आरक्षी स्वयंबर सिंह शामिल रहे।

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Articles

Back to top button