Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

यूपी में तीन IAS अफसर व तीन CMO के हुए तबादलें, देखें पूरी लिस्ट

शासन ने बुधवार की देर रात को तीन आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसके अलावा तीन जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी समेत छह चिकित्साधिकारियों का तबादला हुआ है।

राज्य सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। इनमें विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा उदयभान त्रिपाठी को विशेष सचिव नगर विकास की जिम्मेदारी मिली है। निदेशक कृषि विपणन मनोज कुमार द्वितीय को विशेष सचिव एवं निदेशक पर्यटन के पद पर तैनाती मिली है। इनके अलावा विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा आनंद कुमार अब विशेष सचिव संस्कृति का कार्यभार संभालेंगे।

कपिल सिब्बल का जितिन पर तंज, कहा- समय बताएगा मिलेगा प्रसाद या…

वहीं, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष यशु को हटाते हुए उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही मुरादाबाद के जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।

तीन जिलों के सीएमओ बदले

राज्य सरकार ने बुधवार को तीन जिलों के मुख्य ​चिकित्साधिकारियों समेत छह चिकित्साधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर नगर के पद पर रहे डॉ. अरुण कुमार सिंह को कानपुर देहात का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय कानपुर देहात में तैनात डॉ. शुभ्रा सिंह को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर देहात के पद पर भेजा गया है।

इनके अलावा डॉ. विक्रम सिंह को सीएमओ बदायूं और डॉ. सतीश चंद्रा को सीएमओ फर्रुखाबाद के पद पर नयी तैनाती मिली है। सीएमओ फर्रुखाबाद के पद पर तैनात रही डॉ. वंदना सिंह को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय कानपुर देहात के पद पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button