Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमशाहजहांपुर

75 लाख की अफीम के साथ तीन मादक तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

उत्तर प्रदेश में शाजहांपुर पुलिस ने जलालाबाद इलाके से तीन तस्करों को गिरफ्तार उनके कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद की,अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रूपये आंकी गई।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जलालाबाद पुलिस ने सूचना के आधार पर जमुनिया मंदिर तिराहा के पास से तीन तस्करों शाहजहांपुर निवासी उमेश,खुशीराम और सुरजीत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद की।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button