• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने सौंपा राम मंदिर का नक्शा, अब जल्द शुरू होगा निर्माण

Desk by Desk
03/09/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
राम मंदिर का नक्शा

राम मंदिर का नक्शा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिये अयोध्या विकास प्राधिकरण ने राम मंदिर परिसर का लेआउट एवं राम मंदिर का नक्शा/मानचित्र श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पास करके सौंप दिया है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ल ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिये राम मंदिर परिसर का लेआउट व राम मंदिर का नक्शा/मानचित्र श्रीरामजन्मभूमि के ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा,सदस्य विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र को सौंप दिया गया।

कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट इसी साल होगा शुरू, इस देश के लिए होगी पहली उड़ान

उन्होंने बताया कि पीले वस्त्र में नक्शा को लपेट कर रखा गया था जिसे ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सौंपा गया है। राम मंदिर निर्माण में विकास प्राधिकरण की तरफ से नक्शा पास कर दिया गया है अब जब भी चाहें तो ट्रस्ट निर्माण शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे हस्ताक्षर से भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का नक्शा जारी हुआ है। मैं बहुत अपने को बहुत भाग्यशाली समझता हूँ।

श्री शुक्ल ने बताया कि मानचित्र संख्या 165/220 के संदर्भ में अयोध्या विकास प्राधिकरण ने 76वीं बोर्ड बैठक में दो सितम्बर को 2020 राम मंदिर का मानचित्र स्वीकृत कर दिया था, जिसमें विकास शुल्क एक करोड़ उन्नयासी लाख पैंतालिस हजार चार सौ सतहत्तर रुपया, विकास अनुज्ञा शुल्क एक लाख पचास हजार, भवन निर्माण अनुज्ञा शुल्क चौरासी हजार चार सौ, पर्यावरण शुल्क उन्तिस लाख तिहत्तर हजार तीन सौ सात रुपया को मिला करके दो करोड़ ग्यारह लाख तैंतीस हजार एक सौ चौरासी रुपया ट्रस्ट को जमा करना था जो दो सितम्बर को ही जमा कर दिया गया।

दिल्ली हिंसा: यूएपीए मामले में जामिया के छात्र की जमानत याचिका खारिज

उन्होंने बताया कि 29 अगस्त शनिवार को मानचित्र जमा करने के शुल्क पैंसठ हजार रुपया 28 अगस्त को ही श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने विकास प्राधिकरण कोष में जमा कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त के अतिरिक्त लेबर सेस रुपया 15,00363000 उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के नाम डीडी भी किया गया था।

इस बीच अयोध्या विकास प्राधिकरण अयोध्या के सचिव आर.पी. सिंह ने बताया कि श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिये जो मंदिर का नक्शा पास हुआ है, उसमें बड़ी बारीकी से सभी विभागों से नोड्यूज की प्रक्रिया भी ली गयी है। उन्होंने कहा कि हम लोग बहुत भाग्यशाली हैं जो भगवान श्रीराम के मंदिर का नक्शा पास करके दिया है। उन्होंने कहा कि इधर कई दिनों से पूरा विकास प्राधिकरण इस नक्शे को बारीकी से जांच परख करके ही पास किया है।

बेटियों की शिक्षा से लेकर गंगा की सफाई जैसे कार्यों के लिए किया दान-मोदी

गौरतलब है कि अयोध्या विकास प्राधिकरण अयोध्या के अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त एम.पी. अग्रवाल की अध्यक्षता में कल देर करीब तीन घंटे चली बैठक में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का नक्शा पास किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार दो लाख चौहत्तर हजार एक सौ दस वर्ग मीटर ओपेन एरिया का लेआउट व 12879 वर्ग मीटर राम मंदिर का नक्शा पास हुआ है, जिसमें लगभग 13 हजार कवर्ड एरिया में राम मंदिर बनेगा।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मानचित्र मिलने के बाद कार्यदायी संस्था बुनियाद खुदाई का कार्य शुरू करेगी जिसमें आधुनिक मशीनें रामजन्मभूमि परिसर में पहुंच चुकी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सितम्बर के दूसरे सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। पिछले माह पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर निर्माण के लिये पूजा-पाठ करके भूमि पूजन किया था।

Tags: 24ghante online.comayodhyaAyodhya Development Authoritygrand temple constructionLatest Uttar Pradesh News in HindiRam temple constructionShri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trustअयोध्याअयोध्या विकास प्राधिकरणभव्य मंदिर निर्माणराम मंदिर निर्माणश्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
Previous Post

वाराणसी में 209 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक कुल 8,551 संक्रमित

Next Post

बउआ दुबे एंकाउंटर साइट पर पहुंची आयोग की टीम, पुलिस से पूछा सवाल- बाकी के बदमाश कहां है

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान, यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Next Post
बउआ दुबे के मारे जाने की जांच

बउआ दुबे एंकाउंटर साइट पर पहुंची आयोग की टीम, पुलिस से पूछा सवाल- बाकी के बदमाश कहां है

यह भी पढ़ें

UGC NET Admit Card Released

UPPSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती का जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहाँ से करें डाउनलोड

20/07/2022
UP Board

‘पहचान’ बताने में सीबीएसई से आगे निकला यूपी बोर्ड

04/12/2022
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

भाजपा कल्पना लोक में महल बनाती है और सपने दिखाकर लूटती : अखिलेश

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version