• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री से मुलाकात में मार्गदर्शन का मिला सौभाग्य : योगी

Writer D by Writer D
11/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
cm yogi-pm modi

cm yogi-pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर सूबे की सियासी हालात पर चर्चा की। प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने उनके 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में सरकार, संगठन, सहयोगी दल और हालिया संपन्न पंचायत चुनाव के बाद बदले हालात पर चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है, “प्रधानमंत्री से मुलाकात में मार्गदर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री का आभार।”

आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार। pic.twitter.com/0pAmYVA44q

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 11, 2021

खबर है कि प्रधानमंत्री के साथ हुई योगी की मुलाकात में कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार द्वारा उठाये गये कदम के साथ-साथ कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन और सरकार में तालमेल, सहयोगी दल (अपना दल, निषाद पार्टी) के साथ बेहतर सामंजस्य बनाने पर जोर दिया गया।

इस बात की चर्चा है कि इस मुलाकात में योगी को राज्य में हो रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए सहयोगी दलों को भी तवज्जो दिये जाने पर जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने योगी को सलाह दी कि सूबे में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अपना दल और निषाद पार्टी के उम्मीदवारों की भागीदारी और उनकी जीत सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किये जाएं। योगी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 60 प्लस सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है।

दरअसल, राज्य में पिछले दिनों संपन्न पंचायत चुनाव में भाजपा को खासा नुकसान उठाना पड़ा है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए इन चुनावों में भाजपा का मत प्रतिशत कम हुआ है। इन नतीजों ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की परेशानी पर बल ला दिया है। यही कारण है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सहयोगी दलों का भरोसा बरकरार रखने के साथ ही भाजपा केंद्रीय नेतृत्व हरकत में आ गया है।

केंद्रीय नेतृत्व को इस बात की चिंता है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर नहीं रह तो वर्ष 2024 के आम चुनाव में भाजपा के लिये ‘दिल्ली दूर’ हो सकती है। क्योंकि, केंद्र की सत्ता का मुस्तकबिल तय करने में उत्तर प्रदेश की महती भूमिका होती है।

प्रधानमंत्री और योगी के बीच हुई डेढ़ घंटे की बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। यह बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने योगी को आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की सलाह दी है। चर्चा है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद को भी सूबे में महत्वपूर्ण भूमिका दी जाएगी।

Tags: cm yogiNational newspm modi
Previous Post

जेवर एयरपोर्ट के लिए खाली किए जाएंगे 7 गांव, अगस्त में होगा भूमि पूजन

Next Post

मुंबई हादसा: कांट्रैक्टर गिरफ्तार, बिल्डिंग के मालिक पर भी मुकदमा

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
Four-storey building collapsed

मुंबई हादसा: कांट्रैक्टर गिरफ्तार, बिल्डिंग के मालिक पर भी मुकदमा

यह भी पढ़ें

Endangered musical instruments are being preserved.

लुप्त हो रहे वाद्य यंत्रों की धुनों को संजो रहा है प्रदेश का लोक एवं जनजातीय संस्कृति संस्थान

28/01/2026
education policy

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

12/07/2022
Yogi in Vidhan Sabha

योगी ने सदन में किया रामचरित मानस के इस प्रसंग का जिक्र, विपक्ष चारों खाने चित

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version