• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह फिर आए कोरोना की चपेट में

Writer D by Writer D
11/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
virbhadra-singh

virbhadra-singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह फिर से कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आईजीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन 86 वर्षीय वीरभद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गुरुवार शाम को उनका कोरोना सैम्पल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह मिली। वीरभद्र सिंह की देखभाल में तैनात नर्स भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।

आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी राहुल गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं।

वीरभद्र सिंह दो माह के भीतर दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले 12 अप्रैल को वह कोरोना संक्रिमत पाए गए थे, उसके बाद उन्हें इलाज के लिए मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 10 दिन में कोरोना को मात देकर वह संक्रमण मुक्त हो गए थे। इसके बाद 29 अप्रैल को शिमला में स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें आईजीएमसी में दाखिल करवाया गया था। तब से उनका आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। वीरभद्र सिंह को तीन मार्च को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज़ लगी है।

4 जिलों में नए DPRO, रतन कुमार बने लखनऊ के ADPRO

डॉक्टरों की मानें तो दोबारा कोविड पॉजिटिव होने का खतरा बना रह सकता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि वायरस स्ट्रेन, इम्युनिटी और एंटीबॉडी शरीर में किस स्थिति में है। हालांकि इस तरह के मामले दुर्लभ होते हैं।

वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वर्तमान में वह अर्की विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। हिमाचल की राजनीति में उनका अहम स्थान है। वह केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

Tags: himachal pradesh newsNational newsVirbhadra SinghVirbhadra Singh corona positive
Previous Post

4 जिलों में नए DPRO, रतन कुमार बने लखनऊ के ADPRO

Next Post

दिलीप कुमार अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, सायरा बानो ने जताया सभी का आभार

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार

03/06/2026
CM Dhami
Main Slider

देवप्रयाग के पास वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

02/06/2026
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Next Post
dilip kumar

दिलीप कुमार अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, सायरा बानो ने जताया सभी का आभार

यह भी पढ़ें

Swachh Survekshan

नगरीय निकायों में स्वच्छता की अलख जगाएगा ‘स्वच्छता जनादेश 2023’ अभियान

18/09/2023
murder

बेटे ने किया प्रेम विवाह, नाराज ग्रामीणों ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

30/01/2022
Integrated Waste Management

योगी सरकार गोरखपुर में बना रही देश की पहली इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी

24/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version