• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली उपभोक्ता है मुख्य स्तम्भ, उनका उत्पीड़न स्वीकार्य नहीं : श्रीकान्त शर्मा

Writer D by Writer D
12/06/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजली उपभोक्ता है मुख्य स्तम्भ, उनका उत्पीड़न स्वीकार्य नहीं : श्रीकान्त शर्माउत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने राज्य के बिजली अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि पावर कारपोरेशन का मुख्यस्तंभ उपभोक्ता है और उनका उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कहीं से भी ऐसी कोई शिकायत सामने आयेगी तो पावर कारपोरेशन अधिकारियों पर कार्यवाही होना तय है।यह बात ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गांव सैफई में पावर स्टेशन का निरीक्षण करने के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कही। ऊर्जा मंत्री पूर्वांचल के दौरे के बाद आज इटावा, मैनपुरी और मथुरा के दौरे पर हैं और शनिवार को पश्चिमांचल के दौरे पर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी इलाके में 24 घंटे को रोस्टर तैयार किया गया है, इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। अगर कोई फाल्ट आता है तो फिर त्वरित ढंग से फाल्ट को ठीक कर पावर सप्लाई को चालू करें। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिजली कटौती न की जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी बिजली उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सभी विद्युत अधिकारी कर्मचारी उपभोक्ताओं के फोन रिसीव करें। शिकायत मिलने पर बिजली अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही तय मानी जायेगी। बिना राजनैतिक भेदभाव के बिजली अधिकारी उपभोक्ताओं से वार्ता करें।

ऊर्जा मंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार की दोपहर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गांव सैफई स्थित पाॅवर स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले विद्युत विभाग के चीफ एवं एसई,एक्सईएन एसडीओ,जेई,लाइनमैन को जनता के बीच बुलाकर एक-एक करके जानकारी ली। उसके बाद वहां मौजूद लोगों से भी बिजली कटौती ट्रांसफार्मर खराब होने पर बदलने में कितना समय लग रहा है। इन सभी बिंदुओं पर जानकारी हासिल की। इस बीच उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती न की जाए।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और तहसील क्षेत्र में 20 से 22 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे तक बिजली की आपूर्ति की जाए, इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। सभी विद्युत अधिकारी कर्मचारी उपभोक्ताओं के फोन रिसीव करें। शिकायत मिलने पर बिजली अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही तय किया जायेगा।

भारत की पुरातात्विक संपदा का कोई देश नहीं कर सकता मुकाबला : प्रहलाद पटेल

इसी बीच जिले से पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय धाकऱे, प्रशांत राव चौबे अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ वहां उन्होंने बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री को लिखित में शिकायत दी और सदर पाॅवर कारपोरेशन के एक्सईएन राहुल बाबू कटियार की ऊर्जा मंत्री से शिकायत की। मंत्री ने एक्सईएन राहुल बाबू की शिकायत एमडी को जांच सौंपी और कहा जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल से हमारी सरकार ने कोई दर नहीं बढ़ाई है हम तो सस्ता करने के प्रयास कर रहे हैं अगर सभी लोग सहभागी हों और समय पर बिल जमा करें तो आने वाले समय में बिजली की दरें हम कम करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार निर्बाध आपूर्ति के लिए संकल्पित है। पूर्ववर्ती सरकार में जहां 16 हजार मेगावाट से ज्यादा की आपूर्ति नहीं हो पाती थी। ज्यादा डिमांड होने पर फीडरों को बंद करना पड़ता था। आज हम 23 हजार मेगावाट से ज्यादा की आपूर्ति निर्बाध रूप से कर रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकारों से ज्यादा बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि उपभोक्ता विद्युत संबंधी समस्याओं के निदान के लिए 1912 पर शिकायत करें। साथ ही अधिकारियों को सोशल मीडिया पर आ रही शिकायतों का भी प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

वैक्सीनेशन पर ऊर्जा मंत्री ने बोलते हुए कहा कि हम सभी लोग मिलकर कोविड-19 को हराएंगे। इस महामारी में सबसे बड़ी दवा वैक्सीन है, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने वैक्सीन को लेकर अलग-अलग पार्टियों से जोड़ दिया। यह एक शर्मनाक बात है। वैज्ञानिकों का अपमान करना अब उसी वैक्सीन की मांग कर रहे हैं। अगर भ्रम पैदा नहीं किया जाता तो बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाते। हम अपील करते हैं महामारी पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Tags: shrikant sharmaup news
Previous Post

इकलौते बेटे ने सुपारी देकर पिता ने कराई थी हत्या, तीन गिरफ्तार

Next Post

योगी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की कमर टूटी : स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post

योगी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की कमर टूटी : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

Mamta Devi

ममता देवी की गयी विधायकी, विधानसभा अध्यक्ष ने लगाई मुहर

26/12/2022
PM Modi is saddened by the Jhansi Medical College accident

पीएम मोदी झांसी मेडिकल कालेज हादसे से व्यथित, बोले- हृदयविदारक घटना

16/11/2024
Rape accused hanged

11 साल की बच्ची को अपहरण कर रेप व हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा

08/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version