• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की कमर टूटी : स्वतंत्र देव

Writer D by Writer D
12/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में अपराध और भ्रष्टाचार की कमर टूट चुकी है तथा प्रदेश विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है ।

कोरोना काल में दिवंगत हुए कार्यकर्ताओं को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद श्री सिंह ने पत्रकारों से कहा कि जनता ने अखिलेश सरकार को देखा है। उनकी सरकार में किस तरह से अपराध था, कैसा गुंडागर्दी थी। कैसे सैफई खानदान सरकारी खजाने को लूटता था लेकिन आज स्थितियां भिन्न है । योगी राज में उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार का समूल विनाश किया जा रहा है और यह प्रदेश अपराधियों के लिये कब्रगाह बन चुका है।

कांग्रेस की सरकार पर भी हमला बोलते हुए उन्होने कहा कि जनता ने कांग्रेस का भी शासन देखा है। ऐसा कोई क्षेत्र बचा है जहाँ भ्रष्टाचार न हुआ हो। उन्होने कहा कि भाजपा वंशवादी पार्टी नहीं है। चाय बेचने वाला एक गरीब परिवार का व्यक्ति भी देश का नेतृत्व करता है और गरीबो की सेवा करता है।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कोरोना काल में दिवंगत हुये हर कार्यकर्ता के परिवार के साथ हमेशा खड़ी है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है तथा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अनमोल है व परिवार का अभिन्न अंग है। कोरोना काल में दिवंगत हुए कार्यकर्ताओं के पार्टी में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

बिजली उपभोक्ता है मुख्य स्तम्भ, उनका उत्पीड़न स्वीकार्य नहीं : श्रीकान्त शर्मा

उन्होने सिधौली में पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकरन रावत के आवास पहुँचकर ने शोक संवेदना व्यक्त की। उसके पश्चात गोधनी सरैया बिसवां में पूर्व जिला उपाध्यक्ष आनंद दीक्षित के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार के सतत प्रयासों के चलते उत्तर प्रदेश कोरोना संक्रमण से मुक्त हो रहा है। मोदी सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए 18 वर्ष से ऊपर सभी नागरिकों को मुफ्त कोरोना रोधी वैक्सीन व देश के 80 करोड़ गरीब व जरूरतमंद लोगों को दीपावली तक मुफ्त अनाज देने का सराहनीय निर्णय लिया है।

उन्होने कहा कि संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए प्रदेश सरकार सक्रियता से काम कर रही हैं सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन तथा दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर कराई जा रही है। प्रत्येक नागरिक की चिंता योगी सरकार पूरी संवेदनशीलता से कर रही ।

Tags: sitapur newsswatantra devup news
Previous Post

बिजली उपभोक्ता है मुख्य स्तम्भ, उनका उत्पीड़न स्वीकार्य नहीं : श्रीकान्त शर्मा

Next Post

आईना जब भी उठाया करो, पहले देखा करो, फिर दिखाया करो : खन्ना

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
suresh khanna

आईना जब भी उठाया करो, पहले देखा करो, फिर दिखाया करो : खन्ना

यह भी पढ़ें

रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को जमानत

टीआरपी घोटाले में रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास को मुंबई में गिरफ्तार

13/12/2020
akhilesh yadav

देश की जनता के जीवन से खिलवाड़ बंद हो : अखिलेश यादव

02/05/2021

सिरदर्द से लेकर खांसी तक के लिए रामबाण है नीलगिरी का तेल

04/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version